फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indonesia seeks to emulate India's Jan Aushadhi Kendra model

G20: इंडोनेशिया के स्वास्थ्य मंत्री बोले- हम भी अपनाएंगे जन औषधि केंद्र मॉडल, भारत के पास सबसे अच्छी दवाएं

Sun, 20 Aug 2023 06:55 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर (गुजरात)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर (गुजरात) Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 20 Aug 2023 06:55 PM IST
सार

G-20: इंडोनेशिया के स्वास्थ्य मंत्री ने एक जन औषधि केंद्र के दौरे के बाद कहा, 'मैं इंडोनेशिया में अपने लोगों को बेहतरीन दवाएं देना चाहता हूं। भारत का जन औषधि केंद्र मॉडल लोगों को दवाओं की गुणवत्ता, पहुंच और सामर्थ्य प्रदान करने के मामले में दुनिया में सबसे अच्छा है।'

विज्ञापन
Indonesia seeks to emulate India's Jan Aushadhi Kendra model
जन औषधि केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और उनके इंडोनिशियाई समकक्ष। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और इंडोनेशियाई समकक्ष गुनाडी सादिकिन ने रविवार को गुजरात के गांधीनगर में जन औषधि केंद्र का दौरा किया। भारतीय स्वास्थ्य सेवा मॉडल की सराहना करते हुए सादिकिन ने अपने देश में उसी 'भारतीय जन औषधि योजना' को दोहराने की मांग की। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'इंडोनेशिया में मैं लोगों को बेहतरीन गुणवत्ता और कीमत की दवाएं उपलब्ध कराना चाहता हूं। मैंने कई देशों में देखा। मुझे भरोसा है कि भारत के पास सबसे अच्छी (दवाएं) हैं। मैं उनकी (मनसुख मंडाविया) अनुमति से इंडोनेशिया में भारत के मॉडल को दोहराने और बात करने के लिए व्यापारियों और सरकारी अधिकारियों को लाया हूं।'
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्विटर पर अपनी यात्रा के बारे में जानकारी दी और कहा कि उन्होंने अपने इंडोनेशियाई समकक्ष को भारतीय जन औषधि योजना मॉडल के बारे में समझाया, जिन्होंने भारतीय स्वास्थ्य सेवा योजना में बहुत रुचि दिखाई। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा,'इंडोनेशिया के स्वास्थ्य मंत्री सादिकिन के साथ गांधीनगर में जन औषधि केंद्र का दौरा किया। उन्हें पीएम भारतीय जन औषधि परियोजना मॉडल के बारे में बताया और बताया कि कैसे यह सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण और सस्ती दवाएं सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने इस योजना में बहुत रुचि दिखाई।'
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के नेतृत्व में जी-20 प्रतिनिधियों और मंत्रियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को गांधीनगर में एक 'जन औषधि केंद्र' का दौरा किया, जिसमें उन्होंने अपने लोगों को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं प्रदान करने में भारत की सफलता के बारे में जानकारी को साझा किया। 

प्रतिनिधि भारत की अध्यक्षता जी-20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए भारत आए थे, जो गुजरात के गांधीनगर में 17-19 अगस्त, 2023 के दौरान आयोजित की गई थी। सादिकिन ने एक जन औषधि केंद्र के दौरे के बाद कहा, 'मैं इंडोनेशिया में अपने लोगों को बेहतरीन दवाएं देना चाहता हूं। मैंने विभिन्न देशों के कई मॉडल देखे हैं, और भारत का जन औषधि केंद्र मॉडल लोगों को दवाओं की गुणवत्ता, पहुंच और सामर्थ्य प्रदान करने के मामले में दुनिया में सबसे अच्छा है।'


इससे पहले रविवार को मंडाविया ने गांधीनगर में जी-20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक से इतर फार्मास्यूटिकल्स में भारतीय उद्योग जगत के दिग्गजों और जी-20 मंत्रियों और प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा था कि स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक क्षेत्र नहीं है बल्कि यह एक मिशन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed