{"_id":"5d88069b8ebc3e93b039691d","slug":"indo-pak-1965-war-arjan-singh-was-not-in-favor-of-ceasefire","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक 1965 युद्ध : सीजफायर के पक्ष में नहीं थे अर्जन सिंह ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत-पाक 1965 युद्ध : सीजफायर के पक्ष में नहीं थे अर्जन सिंह
Mon, 23 Sep 2019 05:11 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 23 Sep 2019 05:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की सेना ने 1965 के युद्ध में पाकिस्तान की सेना को धूल चटा दी थी। भारत तब काफी मजबूत स्थिति में था, लेकिन वैश्विक हस्तक्षेप के कारण दोनों देशों को युद्धविराम स्वीकार करना पड़ा था। हालांकि तत्कालीन एयर चीफ मार्शल अर्जन सिंह सीजफायर के पक्ष में नहीं थे।
विज्ञापन
वायुसेना ने एक वीडियो जारी किया है, जिसके मुताबिक अर्जन सिंह तब सीजफायर को राजी नहीं थे। भारत ने 21 सितंबर 1965 और पाकिस्तान ने 22 सितंबर को युद्धविराम को स्वीकार कर लिया था। वीडियो के मुताबिक थोड़ा और समय मिलने पर भारत पाकिस्तान के कुछ और इलाकों को कब्जे में लेने की स्थिति में था।
विज्ञापन
पद्म विभूषण एयर मार्शल अर्जन सिंह 1 अगस्त, 1964 से 15 जुलाई, 1969 तक वायुसेना के चीफ रहे। 1965 की लड़ाई में अदम्य साहस दिखाने के लिए उन्हें फील्ड मार्शल बनाया गया। उनके नेतृत्व में वायुसेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर कई एयरफील्ड को तबाह कर दिया था। अर्जन सिंह का 17 सितंबर, 2017 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।
विज्ञापन