{"_id":"63a7980e8a2a7c6847697122","slug":"indo-kazakhstan-joint-military-exercise-will-strengthen-relations","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indo-Kazakhstan: भारत-कजाकिस्तान के संयुक्त सैन्य अभ्यास से मजबूत होंगे संबंध, 28 दिसंबर को होगा समापन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Indo-Kazakhstan: भारत-कजाकिस्तान के संयुक्त सैन्य अभ्यास से मजबूत होंगे संबंध, 28 दिसंबर को होगा समापन
Sun, 25 Dec 2022 05:53 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 25 Dec 2022 05:53 AM IST
सार
अभ्यास के छठे संस्करण में भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व बिहार रेजीमेंट की एक बटालियन कर रही है, जिसमें एक कमांडर के नेतृत्व में कुल 90 जवान शामिल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और कजाकिस्तान की सेनाओं के बीच मेघालय में चल रहा संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘काजिंद-22’ द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देगा। इसका समापन 28 दिसंबर को होगा। इस दौरान भारतीय वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टरों ने शनिवार को पूर्वी क्षेत्र में भारतीय और कजाकिस्तान सेना के सैनिकों के साथ हेलीबोर्न ऑपरेशन किए।
विज्ञापन
अभ्यास के छठे संस्करण में भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व बिहार रेजीमेंट की एक बटालियन कर रही है, जिसमें एक कमांडर के नेतृत्व में कुल 90 जवान शामिल हैं। वहीं, कजाकिस्तान सेना का प्रतिनिधित्व एक पूरी कंपनी कर रही है। ये अभ्यास दोनों सेनाओं के बीच एक संयुक्त प्रशिक्षण है, जो भारत और कजाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देगा।
विज्ञापन