फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indo-china relations necessary for world stability, says modi

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत-चीन संबंध वैश्विक स्थिरता के लिए जरूरी

Wed, 22 Aug 2018 06:20 AM IST
एजेंसी, दिल्ली
एजेंसी, दिल्ली Updated Wed, 22 Aug 2018 06:20 AM IST
विज्ञापन
Indo-china relations necessary for world stability, says modi
PM MODI - फोटो : self

अपने मतभेदों को विवाद का कारण न बनाकर भारत और चीन उन्हें संवेदनशीलता और परिपक्वता से संभाल रहे हैं। यही कारण है कि सीमाई इलाकों में शांति बनी हुई है। ये बातें मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेइ फेंग से मुलाकात के दौरान कही।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, मंगलवार को चीन के स्टेट काउंसिलर और रक्षा मंत्री जनरल वेइ फेंग ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। इस दौरान मोदी ने भारत-चीन संबंधों को वैश्विक स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण कारक भी बताया।
विज्ञापन


उन्होंने सैन्य और रक्षा के साथ सभी क्षेत्रों में भारत-चीन के बीच उच्च स्तर पर बढ़ती बातचीत की भी प्रशंसा की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने वुहान, किंगदाओ और जोहानिसबर्ग में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अपनी मुलाकात को भी याद किया। फेंग की चार दिवसीय भारत यात्रा मंगलवार से शुरू हुई है। 73 दिनों तक चली दोकलम तनातनी के बाद दोनों देशों की सेनाओं के बीच संपर्क सुधारने और अच्छा माहौल तैयार करने के लिहाज से उनकी इस यात्रा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वुहान फैसले को लागू करना उद्देश्य 

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, वेइ के दौरे का प्राथमिक उद्देश्य इस साल अप्रैल में वुहान में मोदी और शी के अनौपचारिक शिखर सम्मेलन के दौरान लिए गए निर्णयों पर भारतीय रक्षा प्रमुखों से चर्चा करना है। इसमें आपसी विश्वास बढ़ाने और दोकलम जैसे विवादों से बचने सहित अन्य मुद्दे शामिल थे। इस सम्मेलन में मोदी और शी ने अपने संबंधों के लिए नया अध्याय शुरू करने का फैसला किया था। उन्होंने सेनाओं को सीमा पर सहयोग बढ़ाने का भी आदेश दिया था। 


आज सीतारमण से मुलाकात 

बुधवार को वेइ रक्षा मंत्री सीतारमण के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। वेइ चीनी स्टेट काउंसिल में एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं। स्टेट काउंसिल चीन के केंद्र सरकार का सबसे महत्वपूर्ण कार्यकारी अंग है। -

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed