फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indira Gandhi Peace Prize to Covid warriors, IMA and TNAI were representatives

Indira Gandhi Peace Prize: कोविड योद्धाओं को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार, आईएमए और टीएनएआई थे प्रतिनिधि

Mon, 20 Nov 2023 07:36 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 20 Nov 2023 07:36 AM IST
सार

पूर्व उपराष्ट्रपति एम हामिद अंसारी ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष शरद कुमार अग्रवाल और ट्रेंड नर्सेज एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रॉय के जॉर्ज को यह पुरस्कार प्रदान किया। 

विज्ञापन
Indira Gandhi Peace Prize to Covid warriors, IMA and TNAI were representatives
Indira Gandhi Peace Prize - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार, 2022 रविवार को देश में कोविड योद्धाओं के प्रतिनिधि के रूप में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) और ट्रेंड नर्सेज एसोसिएशन ऑफ इंडिया  (टीएनएआई) को संयुक्त रूप से दिया गया।

विज्ञापन


पूर्व उपराष्ट्रपति एम हामिद अंसारी ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष शरद कुमार अग्रवाल और ट्रेंड नर्सेज एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रॉय के जॉर्ज को यह पुरस्कार प्रदान किया। पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए, इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि यह पुरस्कार प्रत्येक चिकित्सक, नर्स, पैरामेडिक और कार्यकर्ता को उनकी निस्वार्थ सेवा, अडिग समर्पण और विपरीत परिस्थितियों में दृढ़ता के लिए दिया गया है।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 20वीं सदी की सबसे उल्लेखनीय नेताओं में से एक इंदिरा गांधी के नाम पर स्थापित इस पुरस्कार का उद्देश्य उन महिलाओं, पुरुषों और संस्थानों को सम्मानित करना है जिन्होंने मानवता की सेवा में अनुकरणीय कार्य किया है। सोनिया गांधी ने कोविड महामारी का जिक्र करते हुए कहा, यह सबसे विनाशकारी घटना थी, जो हमने इस सदी में देखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed