फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indira Gandhi National Integration Award to Environmentalist Chandi Prasad Bhatt

पर्यावरणविद चंडी प्रसाद भट्ट को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार

Fri, 11 Oct 2019 08:29 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 11 Oct 2019 08:29 PM IST
विज्ञापन
Indira Gandhi National Integration Award to Environmentalist Chandi Prasad Bhatt
चंडी प्रसाद भट्ट - फोटो : Facebook

प्रसिद्ध पर्यावरणविद चंडी प्रसाद भट्ट को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार दिया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 31 अक्तूबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर यह पुरस्कार प्रदान करेंगी। इसके तहत 10 लाख रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन


पुरस्कार सलाहकार समिति के सदस्य सचिव मोतीलाल वोरा ने बताया कि गुरुवार को सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि देश में राष्ट्रीय एकता के कार्यों के लिए भट्ट को 2017 और 2018 के 31वां इंदिरा गांधी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


समिति में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। पहले यह सम्मान पूर्व पीएम राजीव गांधी (मरणोपरांत), पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रख्यात वैज्ञानिक सतीश धवन सहित कई हस्तियों को दिया जा चुका है। ‘चिपको आंदोलन’ से जुड़े रहे 85 वर्षीय गांधीवादी पर्यावरणविद भट्ट को इससे पहले पद्म भूषण, रमन मैग्सेसे और गांधी शांति पुरस्कार जैसे प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed