MOU: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र ने मंगोलिया के साथ सांस्कृतिक समझौते पर हस्ताक्षर किए
आयोजन से स्वदेश लौटे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के डीन और राष्ट्रीय पाण्डुलिपि मिशन के निदेशक प्रो. प्रतापानंद झा ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगोलिया की अत्यंत प्रसिद्ध गान देन मोनेस्ट्री में इस अवसर पर एक आयोजन हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत आधारित सांस्कृतिक विरासत के बूते भी हमारी सरकार ने दुनिया के विभिन्न देशों के साथ प्रगाढ़ सम्बंध बनाने में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इसके तहत ताजा अवसर मंगोलिया की राजधानी उलन बातोर में वहां के 50 बौद्ध मठों और शैक्षणिक संस्थाओं को पवित्र मंगोलियन कंजूर के सेट भेंट करने का रहा। भारत के संस्कृति मंत्रालय, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र और राष्ट्रीय पाण्डुलिपि मिशन की ओर से इस सेट के 108 खंड पुनर्प्रकाशित कराए गए हैं।
इसके साथ ही नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र द्वारा आपसी अकादमिक सहयोग को बढ़ाने के उद्देश्य से मंगोलिया की चार प्रमुख संस्थाओं- नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ मंगोलिया, मंगोलियन एकेडमी ऑफ साइंसेस, गान देन टेक्निकल मोनेस्ट्री और जानबाजार बुद्धिस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ मंगोलिया के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए। भारत की ओर से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी ने समझौतों पर हस्ताक्षर किए।