फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indira Gandhi key decisions that changed the image of India in front of world

इंदिरा गांधी के वो अहम फैसले जिनसे विश्व पटल पर बदल गई भारत की तस्वीर

Mon, 19 Nov 2018 09:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Nov 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
Indira Gandhi key decisions that changed the image of India in front of world

आज भारत की पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न इंदिरा गांधी का आज 101वां जन्म दिन है। इंदिरा गांधी को आयरन लेडी के नाम से भी जाना जाता है। इंदिरा के बुलंद हौसले और मजबूत इरादों के आगे पूरी दुनिया भी झुक गई। उन्होंने कूछ एसे फैसले लिए जिसकी वजह से विश्व पटल पर भारत की तस्वीर बदल गई। उन्होंने राष्ट्र हित में ऐसा काम किया जिसका वैश्विक स्तर पर ऐतिहासिक प्रभाव हुआ और भारत की पहचान एक मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरी।

विज्ञापन


आजादी के बाद से ही भारत में कांग्रेस का बोलबाला था। लाल बहादुर शास्त्री के कार्यकाल में सूचना और प्रसारण मंत्री का पद संभालने वाली इंदिरा अपने पिता पंडित नेहरू के निधन के बाद ही पूरी तरह राजनीति में सक्रिय हो गईं। इंदिरा ने पद संभालते ही कई ऐसे काम किए जिनकी वजह से पूरी दुनिया में भारत का नाम हुआ।

विज्ञापन

पाकिस्तान से बांग्लादेश को दिलाई आजादी

Indira Gandhi key decisions that changed the image of India in front of world
इंदिरा गांघी

1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद इंदिरा गांधी ने एक बड़ा फैसला लिया जिसकी वजह से बांग्लादेश के नागरिकों को खुली हवा में सांस लेने का मौका मिला। दरअसल, आजादी के बाद जब बंटवारा हुआ तो पाकिस्तान दो हिस्सों में बंट गया। एक पूर्वी पाकिस्तान तो दूसरा पश्चिमी पाकिस्तान (जो कि आज बंग्लादेश) था। पूर्वी पाकिस्तान के शासकों ने पश्चिमी हिस्से को कभी अपना नहीं माना। पाकिस्तानी सेना ने वहां के लोगों पर जुल्म ढाए। महिलाओं और बच्चों को बेदर्दी से काट दिया गया। आजादी मिलने के बाद भी दूसरी आजादी के लिए पश्चिमी पाकिस्तान के लोगों ने इंदिरा गांधी से मदद मांगी। 

इंदिरा ने बड़ा फैसला लेते हुए पश्चिम पाकिस्तान को आजाद करने की दुनिया के सामने वकालत की। इंदिरा ने पाकिस्तानी सेना की तुलना हिटलर से की और फिर शुरू हुआ पश्चिमी एशिया में एक नए देश की आजादी का सफर। पाकिस्तानी सेना को धूल चटाने के बाद, पश्चिमी पाकिस्तान को आजाद राष्ट्र घोषित कर दिया गया। बंगाल की खाड़ी के किनारे बसे इस देश को आज दुनिया बांग्लादेश के नाम से जानती है।

अमेरिका को भनक लगे बिना किया स्माइलिंग बुद्धा परमाणु परीक्षण

Indira Gandhi key decisions that changed the image of India in front of world

18 मई 1974 का वो दिन रोज की तरह ही था। अचानक खबर आई कि परमाणु धमाका हुआ है तो सभी विश्व शक्ति सकते में आ गईं। बाद में खबर आई कि भारत ने अपना पहला परमाणु परीक्षण कर दिया है। इंदिरा गांधी कि इस अहम फैसले से गरीब कहा जाने वाला भारत एक दम परमाणु शक्ति बन गया। भारत ने ये परमाणु परीक्षण उस वक्त किया जब अमेरिका वियतनाम युद्ध में उलझा हुआ था इसी लिए उसे कानों कान भनक तक नहीं लगी। 

परमाणु परीक्षण के बाद अमेरिका इस बात से परेशान था कि उसकी खुफिया एजेंसियां कैसे इस परीक्षण का पता लगाने में चूक गईं। फिर उसने अपनी शक्ति का दबदबा बनाए रखने के लिए भारत पर कई तरह के आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए जिसे इंदिरा गांधी ने न केवल स्वीकार किया बल्कि उन चुनौतियों को पार भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed