{"_id":"5c32eaabbdec225697311edc","slug":"indira-gandhi-is-better-of-many-stalwart-male-leader-said-nitin-gadkari","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री ने की इंदिरा गांधी की तारीफ, कहा- उस समय के कई मर्द नेताओं से बेहतर थीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्रीय मंत्री ने की इंदिरा गांधी की तारीफ, कहा- उस समय के कई मर्द नेताओं से बेहतर थीं
Mon, 07 Jan 2019 11:29 AM IST
Shilpa Thakur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: Shilpa Thakur
Updated Mon, 07 Jan 2019 11:29 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
- केंद्रीय मंत्री ने की इंदिरा गांधी की तारीफ।
- बोले- उस समय के कई दिग्गज मर्द नेताओं से बेहतर थीं।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
केंद्रीय जल संसाधन, गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी
विस्तार
भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तारीफ की है। जो उनकी पार्टी के विचारों के बिल्कुल विपरीत है। गडकरी ने नागपुर स्थित स्वंय सेवी महिला संगठन के एक कार्यक्रम में रविवार को कहा कि देश को इंदिरा गांधी जैसी नेता भी मिलीं जो अपने वक्त के कई दिग्गज मर्द नेताओं से बेहतर थीं। उन्होंने महिला आरक्षण के संबंध में इंदिरा की ताकत का जिक्र करते हुए सवाल भरे लहजे में कहा, क्या इंदिरा गांधी ने कभी आरक्षण का सहारा लिया?
बता दें गडकरी की भाजपा पार्टी अक्सर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की योजनाओं की आलोचना करती रही है। जिसमें उनके द्वारा लगाए गए आपातकाल की आलोचना भी शामिल है। हालांकि बाद में उन्होंने अपनी पार्टी की महिला नेता सुषमा स्वराज, वसुंधरा राजे और सुमित्रा महाजन की प्रशंसा भी की।
उन्होंने कहा, "महिलाओं को आरक्षण मिलना चाहिए और मैं इसका विरोध नहीं करूंगा। कोई भी व्यक्ति जाति, धर्म, भाषा और लिंग के आधार पर ऊंचाई हासिल नहीं कर सकता। वह ऊंचाई अपने ज्ञान के आधार पर ही हासिल कर सकता है।"
गडकरी ने आगे कहा, "क्या हम सांई बाबा, गजानन महाराज, महात्मा ज्योतिबा फुले और डॉक्टर बाबा साहेब अंबेडकर से उनके धर्म के बारे में पूछते हैं? मैं जाति और धर्म की राजनीति के खिलाफ हूं। जरूरत है अपने ज्ञान और कौशल को बढ़ाने की। अगर अच्छा ज्ञान है, तो पार्टी आपके घर खुद टिकट देने आएगी।"