फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IndiGo flight from Goa to Delhi returned to Goa airport after 15 minutes of being airborne

इंडिगो के विमान की हुई आपात लैंडिंग, गोवा के मंत्री भी थे सवार

Mon, 30 Sep 2019 10:39 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 30 Sep 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
IndiGo flight from Goa to Delhi returned to Goa airport after 15 minutes of being airborne
इंडिगो (फाइल फोटो)

इंडिगो के गोवा से दिल्ली आ रहे विमान  (6ई-336) की रविवार को गोवा के दाबोलिम हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग हुई। लेंडिंग से 15 मिनट पहले ही विमान ने उड़ान भरी थी। दरअसल विमान के बाएं इंजन में आग लग गई थी जिसके कारण आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। गनीमत यह रही की घटना में किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचा।

विज्ञापन


विज्ञापन



रविवार को जिस समय यह घटना घटी उस वक्त विमान के अंदर 180 लोग शामिल थे। जिसमें राज्य के पर्यावरण मंत्री निलेश कबराल, उनके विशेष निदेशक और विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) भी मौजूद थे। जब यात्रियों को घटना के बारे में पता चला तो वहा हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कबराल ने घटना के बारे कहा, 'यात्रियों ने जब इंजन जलता हुआ देखा तो वह चिल्लाने लगे लेकिन पायलट ने बहुत अच्छी तरह से परिस्थिति को संभाला।' घटना के वक्त वह एक बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली आ रहे थे। एयरलाइन ने अभी घटना को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed