{"_id":"5b8cdc4042c7924676418231","slug":"indigo-flash-sale-grab-10-lakhs-seats-at-the-cost-of-just-999-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ 999 रुपये में करें हवाई सफर, दस लाख लोगों को मिलेगा टिकट, बुकिंग शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सिर्फ 999 रुपये में करें हवाई सफर, दस लाख लोगों को मिलेगा टिकट, बुकिंग शुरू
भाषा, नई दिल्ली
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइन
देश की बजट एयरलाइन इंडिगो ने अपनी 10 लाख प्रोमोशनल सीट्स की सेल शुरू की है। इसके तहत टिकट बुकिंग की कीमत केवल 999 रुपये से शुरू होगी। कंपनी ने एक बयान में बताया कि सीमित अवधि के लिए शुरू की गई इस सेल में एक तरफ की यात्रा का किराया 999 रुपये से शुरू होगा। इस किराए में सभी टैक्स भी शामिल हैं। इसमें ग्राहक उसके नेटवर्क में कहीं भी यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन
केवल इतना ही नहीं कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि वह मोबाइल वॉलेट जैसे कि मोबिक्विक के जरिए टिकट बुक कराने वाले ग्राहकों को कंपनी 600 रुपये तक यानी 20 प्रतिशत तक का कैशबैक भी देगी। इंडिगो की यह सेल सोमवार यानी तीन सितंबर से शुरू होकर चार दिन यानी छह सितंबर तक चलेगी। इसके तहत यात्री 18 सितंबर 2018 से 30 मार्च 2019 तक यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन
कंपनी के मुख्य वाणिज्य अधिकारी विलियम बोल्टर ने कहा, ‘हमने चार दिन की त्यौहारी सेल शुरू की है। यह 3 से 6 सितंबर तक रहेगी। इसमें ग्राहक हमारे पूरे नेटवर्क पर कहीं भी यात्रा कर सकते हैं। इसमें कीमतें 999 रुपये से शुरू होंगी।’ इस सेल से कंपनी को कार्यशील पूंजी जुटाने में मदद मिलेगी। कंपनी ने जुलाई में 12 लाख सीटों की सेल शुरू की थी। इसमें सीटों की पेशकश 1,212 रुपये से शुरू की गई थी।
विज्ञापन
कंपनी यह ग्राहकों को यह ऑफर दूसरी बार दे रही है। जून की तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर तकरीबन खत्म हो गया है। जुलाई में कंपनी की तरफ से 12 सीटों को बहुत भारी छूट पर बेचा गया था। उस समय कंपनी ने टिकट की शुरुआती कीमत 1,212 रुपए रखी थी।