इंडिगो: टेक ऑफ के कुछ समय बाद हुई चेन्नई-कुवैत विमान की आपात लैंडिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडिगो के चेन्नई से कुवैत जा रहे विमान की आपातकालीन लैंडिंग करवाई गई क्योंकि कार्गो में स्मोक अलार्म एक्टिवेट हो गया था। विमान के उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही आज सुबह इसकी लैंडिंग हुई। निरीक्षण करने पर यह एक गलत अलार्म निकला। मामले की शिकायत नागर विमानन महानिदेशालय के पास की गई है।
IndiGo Chennai-Kuwait flight declared an emergency landing after smoke alarm activated in cargo soon after takeoff from Chennai, early morning today. On inspection, it turned out to be a false alarm. The matter was reported to Directorate General of Civil Aviation. pic.twitter.com/WQ8hxFl9Kx
— ANI (@ANI) November 1, 2019विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि 160 से ज्यादा यात्रियों को लेकर ए320नियो विमान ने देर रात करीब एक बजकर 20 मिनट पर उड़ान भरी थी। इस घटनाक्रम से अवगत एक सूत्र ने बताया कि उड़ान भरने के महज 15 मिनट बाद ही पायलट ने फायर अलार्म बजते देखा और तत्काल सभी हवाई यातायात नियंत्रकों को आपात कोड 7700 भेजा।
सूत्र ने कहा कि बाद में यह पाया गया कि कार्गो कक्ष में खराब स्मोक डिटेक्टर्स की वजह से अलार्म बजा था। एयरलाइंस के एक प्रवक्ता ने कहा, 'इंडिगो ए320 चेन्नई-कुवैत 6ई-1751 के तौर पर उड़ान पर था। चेन्नई से उड़ान भरने के बाद पायलट ने कार्गो कक्ष में स्मोक डिटेक्टर का संदेश देखा।'
प्रवक्ता ने कहा, 'एहतियात के तौर पर पायलट विमान को चेन्नई लेकर लौट आया। आगमन के बाद इस बात की पुष्टि की गई कि यह संदेश गलत था। विमान को जल्द ही फिर संचालन में लगाया जाएगा। सभी यात्रियों के लिये वैकल्पिक इंतजाम किए गए हैं।'