IndiGo: 'चलाना है तो चला...नहीं तो गेट खोल', इंडिगो के पायलट को पीटते हुए जानिए क्या बोला था आरोपी यात्री
सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा कि कोहरे और मौसम पर किसी का बस नहीं है। यात्रियों को यह समझना चाहिए कि यह उनकी ही सेफ्टी और सावधानी के लिए है।
विस्तार
कैसे हुई घटना
वीडियो में पीला स्वेटर पहने आरोपी साहिल कटारिया दिख रहा है। जब सह-पायलट अनूप कुमार बताने आए कि फ्लाइट के उड़ान भरने में अभी और देर लगेगी। इस पर आरोपी साहिल भड़क गया और वह अपनी सीट से उठकर पायलट के पास पहुंचा और उनपर हमला कर दिया। इस दौरान भड़का हुआ यात्री बोलता है कि 'चलाना है चला, नहीं चलाना मत चला...खोल गेट।' इस दौरान एयर होस्टेस बीच-बचाव करती दिखती है और कहती है कि 'यह गलत है सर। ऐसा नहीं होता है, आप ऐसा नहीं कर सकते।'
An irate passenger ran up from the last row and punched an Indigo Airlines Captain in the aircraft as the Captain was making delay announcement. The flight apparently was delayed for 13 long hours!! #Indigo #IndigoAirlines pic.twitter.com/tOfEvi8Qzf
विज्ञापन विज्ञापन— Rosy (@rose_k01) January 14, 2024
घटना इंडिगो की फ्लाइट 6E-2175 में घटी। विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर 10 घंटे से ज्यादा समय से खड़ा था और इस बात से आरोपी यात्री नाराज बताया जा रहा है। हालांकि पीड़ित पायलट की शिकायत के बाद आरोपी को दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया गया। पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के बाद आरोपी घटना के लिए माफी मांगते दिखा। इसका वीडियो सामने आया है, जिसमें आरोपी साहिल वीडियो बना रहे अधिकारी से 'सॉरी' बोलता है, लेकिन अधिकारी बोलते हैं कि 'नो सॉरी'। वहीं फ्लाइट में पायलट को पीटने की घटना पर लोगों ने नाराजगी जताई है। सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा कि कोहरे और मौसम पर किसी का बस नहीं है। यात्रियों को यह समझना चाहिए कि यह उनकी ही सेफ्टी और सावधानी के लिए है।
And there he goes..
— chandana (@chan2015x) January 15, 2024
"Sorry"
👨✈️"No. No sorry". #Indigo #passenger #airlines pic.twitter.com/Df9nv5ZHX2
कोहरे के चलते फ्लाइट्स में हो रही देरी
गौरतलब है कि पूरे उत्तर भारत में इन दिनों भयंकर कोहरा पड़ रहा है। इसके चलते बड़ी संख्या में दिल्ली में फ्लाइट्स की उड़ान में देरी और कई फ्लाइट रद्द हुई हैं। आज भी 168 फ्लाइट्स दिल्ली एयरपोर्ट पर देरी से उड़ान भरी हैं। वहीं 100 के करीब फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा।