{"_id":"5fc98e9a8ebc3e9ba75cb229","slug":"indigo-airlines-will-closed-without-pay-leave-program-for-employees-from-1st-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जनवरी से कर्मचारियों के लिए बिना वेतन अवकाश कार्यक्रम को बंद करेगी इंडिगो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एक जनवरी से कर्मचारियों के लिए बिना वेतन अवकाश कार्यक्रम को बंद करेगी इंडिगो
Fri, 04 Dec 2020 06:49 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 04 Dec 2020 06:49 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रोनोजॉय दत्ता ने अपने वरिष्ठ कर्मचारियों के लिए अगले साल एक जनवरी से बिना वेतन अवकाश (एलडब्ल्यूपी) कार्यक्रम को बंद करने की घोषणा की है। एयरलाइन ने यह घोषणा राजस्व में सुधार की उम्मीद में की है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की वजह से यात्रा पर लगाए अंकुशों के बीच दत्ता ने आठ मई को कहा था कि सभी कर्मचारियों के लिए ‘सीमित और ग्रेडेड एलडब्ल्यूपी’ कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सबसे निचले समूह स्तर ए के कर्मचारियों के लिए नहीं होगा।
विज्ञापन
महामारी के बीच सभी एयरलाइंस ने लागत कटौती... मसलन वेतन में कटौती, बिना वेतन अवकाश के उपाय किए हैं। इंडिगो द्वारा लागू एलडब्ल्यूपी कर्मचारियों के समूह के हिसाब से डेढ़ से पांच दिन का है। इंडिगो ने आठ मई को अपने वरिष्ठ कर्मचारियों के वेतन में भी पांच से 25 प्रतिशत कटौती की भी घोषण की थी। वेतन कटौती अभी लागू है।
विज्ञापन
कर्मचारियों को भेजे ई-मेल में दत्ता ने कहा है कि इस समय हम सुधार की राह पर है। हमें उम्मीद है कि सरकार अगले साल से हमें घरेलू क्षमता के 100 प्रतिशत पर परिचालन की अनुमति देगी। फिलहाल भारतीय एयरलाइंस को कोविड-पूर्व के स्तर के 80 प्रतिशत के बराबर घरेलू उड़ानों के परिचालन की अनुमति है।