फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IndiGo airlines Mumbai Phuket flight diverted to Penang due to bad weather

Indigo: इंडिगो की मुंबई-फुकेट फ्लाइट को मलेशिया डायवर्ट किया गया, खराब मौसम के चलते लिया फैसला

Fri, 13 Sep 2024 03:26 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 13 Sep 2024 03:26 PM IST
सार

एयरलाइन ने यह भी कहा कि फुकेट (थाईलैंड में) के लिए उड़ान भरने की आवश्यक अनुमति प्राप्त करने की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन इसमें कुछ समय लग सकता है।

विज्ञापन
IndiGo airlines Mumbai Phuket flight diverted to Penang due to bad weather
इंडिगो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

शुक्रवार को खराब मौसम के कारण इंडिगो की मुंबई से फुकेट जाने वाली फ्लाइट को मलेशिया के पेनांग की ओर डायवर्ट करना पड़ा। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। इंडिगो ने एक बयान में कहा, 'फुकेट में खराब मौसम की स्थिति के कारण मुंबई से फुकेट जाने वाली उड़ान 6ई 1701 को मलेशिया के पेनांग की ओर मोड़ दिया गया है, जो सबसे नजदीकी हवाई अड्डा है।'
विज्ञापन


एयरलाइन ने यह भी कहा कि फुकेट (थाईलैंड में) के लिए उड़ान भरने की आवश्यक अनुमति प्राप्त करने की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन इसमें कुछ समय लग सकता है। बयान में कहा गया है, 'यात्रियों को इस डायवर्जन के बारे में पूरी जानकारी दे दी गई है। इस बीच, उनकी सुविधा सुनिश्चित करने के लिए जलपान की व्यवस्था की गई है।'
विज्ञापन


विमान में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में तुरंत जानकारी नहीं दी गई है। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटराडार24 पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यह उड़ान ए320 विमान से संचालित की जा रही थी। इंडिगो ने कहा कि, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक एहतियात के तौर पर इस डायवर्जन को किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed