{"_id":"5f163c3e8ebc3e63c45c2874","slug":"indigenous-sprayer-trial-to-control-locusts","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिड्डियों पर काबू पाने को हो रहा स्वदेशी स्प्रेयर का ट्रायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टिड्डियों पर काबू पाने को हो रहा स्वदेशी स्प्रेयर का ट्रायल
Tue, 21 Jul 2020 06:22 AM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला, नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Tue, 21 Jul 2020 06:22 AM IST
विज्ञापन
टिड्डियों का हमला
- फोटो : PTI
टिड्डियों पर काबू पाने के लिए लगातार चल रहे अभियान के बीच बीकानेर जिले के गांव मुकाम में एक स्वदेशी स्प्रेयर का ट्रायल रन किया किया है। यह स्प्रेयर काफी ऊंचाई तक टिड्डियों को नियंत्रित करने में सक्षम है। आने वाले समय में टिड्डियों का प्रकोप बढ़ने की आशंका है। इसको देखते हुए इस स्प्रेयर पर लोगों की उम्मीद टिकी है।
विज्ञापन
छह राज्यों में अब तक 1,86,787 हेक्टेयर क्षेत्र में टिड्डी नियंत्रण किया गया है। इसके अलावा करीब इतने ही हेक्टेयर क्षेत्र में टिड्डियों को भगाने का अभियान जारी है। इसके बावजूद राजस्थान और यूपी में टिड्डियों का कहर जारी है।
विज्ञापन