{"_id":"5e4cfefb8ebc3ef28f44c103","slug":"indigenous-bombs-recovered-in-tmc-office-and-near-a-bank-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: टीएमसी कार्यालय और एक बैंक के बाहर बड़ी संख्या में देसी बम बरामद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: टीएमसी कार्यालय और एक बैंक के बाहर बड़ी संख्या में देसी बम बरामद
Wed, 19 Feb 2020 02:55 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 19 Feb 2020 02:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में बुधवार को पंचायत कार्यालय, तृणमूल कांग्रेस पार्टी के कार्यालय और एक बैंक के बाहर बड़ी संख्या में देसी बम बरामद हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। बोलपुर के निकट सिआन मुलुक गांव के लोगों ने बताया कि स्थानीय पंचायत कार्यालय के बंद गेट के बाहर बड़ी संख्या में बम यहां-वहां पड़े हुए थे।
विज्ञापन
इसके अलावा टीएमसी पार्टी कार्यालय के बाहर और एक राष्ट्रीयकृत बैंक के पास भी तड़के बम बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि बम निरोधक दस्ते को इसकी जानकारी दी गई है और मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन