फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indigenous 5G 4G technology will start in the country this year

Gujarat: स्वदेशी 5जी-4जी प्रौद्योगिकी देश में इसी साल होगी शुरू, मंत्री बोले- एक करोड़ कॉल का साथ में परीक्षण

Tue, 24 Jan 2023 05:06 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, गांधीनगर।
एजेंसी, गांधीनगर। Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 24 Jan 2023 05:06 AM IST
सार

बिजनेस-20(बी-20) मंच को संबोधित करते हुए वैष्णव ने कहा कि निजी-सार्वजनिक भागीदारी को साथ लेकर चलने के हमारे रुख की वजह से हमें समाधान मिला है। इसमें मूल (कोर) को विकसित किया गया है।

विज्ञापन
Indigenous 5G 4G technology will start in the country this year
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : twitter.com/AshwiniVaishnaw

विस्तार

भारत में विकसित 5जी और 4जी दूरसंचार प्रौद्योगिकी की शुरुआत देश में इसी साल यानी 2023 से हो जाएगी। इस दौरान हम करीब 50,000 से 70,000 टावर और स्थलों पर इसे शुरू करेंगे। 2024 से पूरी दुनिया को इन प्रौद्योगिकी की पेशकश की जाएगी।

विज्ञापन


दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को कहा, सिर्फ पांच देशों के पास ‘एंड-टु-एंड’ 4जी और 5जी दूरसंचार प्रौद्योगिकी उपलब्ध है। भारत ने भी निजी-सार्वजनिक भागीदारी के जरिये अपनी प्रौद्योगिकी विकसित की है। इसमें एक साथ एक करोड़ कॉल आने पर स्थिति को संभालने का परीक्षण किया गया है।
विज्ञापन


बिजनेस-20(बी-20) मंच को संबोधित करते हुए वैष्णव ने कहा कि निजी-सार्वजनिक भागीदारी को साथ लेकर चलने के हमारे रुख की वजह से हमें समाधान मिला है। इसमें मूल (कोर) को विकसित किया गया है। सार्वजनिक क्षेत्र और सार्वजनिक कोष ने इसमें निवेश किया। बाकी निजी भागीदारी से प्राप्त हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना संकट के वक्त पूरी दुनिया थम गई थी। अर्थव्यवस्थाएं ठप पड़ गई थीं। ऐसे में पीएम मोदी ने जो रुख अपनाया, वह उपभोग पर केंद्रित था और वित्तीय क्षेत्र का बड़ा हिस्सा निवेश में लगा दिया गया। मैं देख सकता हूं कि आने वाले पांच से छह साल में दुनिया में हर जगह भारत की मिसाल दी जाएगी। -अश्विनी वैष्णव, दूरसंचार मंत्री

एपल देश में बढ़ाएगा विनिर्माण : गोयल
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आईफोन कंपनी एपल भारत में विनिर्माण बढ़ाने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा, अनुकूल कारोबारी माहौल भारत में वैश्विक कंपनियों को उनका आधार बनाने में मदद कर रहा है। भारत में कानून व्यवस्था दुरुस्त है। सरकारी नीतियां और व्यापारिक मॉडल पारदर्शी हैं, जिससे भारत विदेशी निवेशकों के लिए उपयुक्त स्थान है।

-बी-20 में कुछ विदेशी कंपनियों की सफलता की कहानी साझा करते हुए मंत्री ने कहा, एपल पहले से ही अपने कुल विनिर्माण का 5-7 फीसदी भारत में करती है। अगर मैं गलत नहीं हूं तो वह भारत में 25% तक विनिर्माण का लक्ष्य बना रही है।
-एपल के लिए भारत में फॉक्सकॉन, विस्ट्रॉन और पेगाट्रॉन आईफोन बनाती हैं।

पीएम गति शक्ति की लागत घटाने में बड़ी भूमिका : डीपीआईआईटी
निवेश एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव अनुराग जैन ने कहा, पीएम गति शक्ति पहल लॉजिस्टिक की लागत कम करने, दक्षता बढ़ाने और कारोबार को फायदा पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी। पहल के जरिये लॉजिस्टिक लागत को कम कर कारोबार को फायदा पहुंचाने का लक्ष्य है।
-पीएम गति शक्ति पोर्टल पर मौजूदा ढांचागत सुविधाओं के 1,600 से भी अधिक के आंकड़े हैं।

दुनिया के लिए मूल्यवर्द्धन करने वाला होगा बी-20 मंच : चंद्रशेखरन
बी-20 इंडिया के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने सोमवार को कहा कि भारत की अगुवाई में इस मंच की महत्वपूर्ण भूमिका है। उसके पास ऐसे एजेंडा पर काम करने का अनूठा मौका है, जो सभी जी-20 देशों व बाकी दुनिया के लिए मूल्यवर्द्धन करने वाला होगा।

-टाटा संस के चेयरमैन ने कहा, मंच ने 9 क्षेत्रों की पहचान की है। इनमें सात के लिए विशेष कार्यसमूह बने हैं। बाकी दो के लिए कार्रवाई समूहों का गठन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed