फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indias first railway station like a airport in Gandhinagar, which will have a five star hotel on its roof

शानदार: गांधीनगर में एयरपोर्ट जैसा अनोखा रेलवे स्टेशन, छत पर है पांच सितारा होटल

Thu, 15 Jul 2021 08:28 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 15 Jul 2021 08:28 AM IST
सार

गांधीनगर में बने रेलवे स्टेशन का शुभारंभ 16 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल ढंग से करेंगे। स्टेशन पर 'रेलोपोलिस' नाम से कारोबारी हब विकसित किए गए हैं। दूसरी और सभी धर्मों के लिए बना प्रार्थनागृह 105 मीटर लंबा है।

विज्ञापन
Indias first railway station like a airport in Gandhinagar, which will have a five star hotel on its roof
गांधीनगर में देश का पहला एयरपोर्ट जैसा स्टेशन - फोटो : twitter

विस्तार

गुजरात की राजधानी गांधीनगर में देश का पहला एयरपोर्ट जैसा रेलवे स्टेशन होगा, जिसकी छत के ऊपर पांच सितारा होटल भी बनाया गया है। साथ ही 2,200 यात्रियों की क्षमता वाला कोनकोर्स, सर्वधर्म प्रार्थनागृह, 318 कमरों का पांच सितारा होटल, थीम आधारित लाइटिंग आदि एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं इस रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेंगी। यह देश का पहला अपग्रेड रेलवे स्टेशन है। देश में ऐसे 125 स्टेशन अपग्रेड हो रहे हैं जिन पर करीब 50,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन


16 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल ढंग से करेंगे शुभारंभ
गांधीनगर में बने रेलवे स्टेशन का शुभारंभ 16 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल ढंग से करेंगे। स्टेशन पर 'रेलोपोलिस' नाम से कारोबारी हब विकसित किए गए हैं। दूसरी और सभी धर्मों के लिए बना प्रार्थनागृह 105 मीटर लंबा है। यह कॉलम फ्री है और छत को मेहराब के आकार में ढाला गया है।
विज्ञापन


पूरा ढांचा ग्रीन बिल्डिंग के रूप में विकसित है, जिसे एसोचैम ने प्रमाणित किया है। रेलवे बोर्ड चेयरमैन सुनील शर्मा के अनुसार, एयरपोर्ट पर मिलने वाले से सुविधाएं के मुताबिक यह स्टेशन विकसित किया गया है यात्रियों को मिल रही सुविधाएं उन्हें यात्रा का अच्छा अनुभव देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सुविधाएं भी होंगी

  • यहां यात्रियों के प्रवेश और निकास के अलग-अलग रास्ते होंगे। जाने वालों के लिए 2,200 यात्रियों की अधिकतम क्षमता वाला कोनकोर्स बना है और बाहर निकलने वालों के लिए दो सब-वे बने हैं।
  • टिकट बुकिंग काउंटर, लिफ्ट, रैंप, पार्किंग आदि दिव्यांगों की जरूरतों के मुताबिक है। सुंदरता बढ़ाने के लिए थीम पर लाइटिंग होगी।
  • बच्चों को स्तनपान कराने के लिए अलग जगह है। भविष्य में फूडकोर्ट व मनोरंजन स्थान भी स्टेशन पर विकसित किए जाएंगे।
  • रिटेल कंपनियों को मिनी स्टोर खोलने की जगह दी जाएगी।
  • स्टेशन की बिल्डिंग के ऊपर 7,400 वर्ग मीटर का 318 कमरों वाला और 790 करोड़ लागत से पांच सितारा होटल बनाया गया है। निजी कंपनी इसे चलाएगी। उम्मीद है कि इसके सामने महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में होने वाले कार्यक्रमों में आए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय अतिथि इसी होटल में ठहरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed