फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indias first international flight with a fully vaccinated crew took off for Dubai

टीकाकरण के बाद उड़ान: एयर इंडिया एक्सप्रेस की पहली इंटरनेशनल फ्लाइट दुबई गई

Fri, 18 Jun 2021 11:42 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 18 Jun 2021 11:42 PM IST
सार

शुक्रवार को बजट एयर लाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस की पहली ऐसी फ्लाइट रवाना हुई, जिसके चालक दल के सभी सदस्यों को कोरोना रोधी टीके लगाए जा चुके हैं। 
 

विज्ञापन
Indias first international flight with a fully vaccinated crew took off for Dubai
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

चालक दल के पूरी तरह टीकाकरण के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस की पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान दिल्ली से दुबई गई। फ्लाइट संख्या आईएक्स 191 के पायलट व चालक दल के सभी सदस्यों को टीके की दोनों खुराक लग चुकी है। 
विज्ञापन


देश की बजट एयर लाइन में शुमार एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि पूरी तरह टीकाकरण के बाद कंपनी की पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुक्रवार को रवाना हुई। यह फ्लाइट शुक्रवार सुबह 10.40 बजे दिल्ली से उड़ी। इसके चालक दल के सभी सदस्यों को कोरोना के दोनों टीके लग चुके हैं। 
विज्ञापन


इस फ्लाइट की कमान कैप्टन डीआर गुप्ता व कैप्टन आलोक कुमार नायक के हाथ में थी। चालक दल में वेंकट केला, प्रवीण चंद्र, प्रवीण चौगले व मनीषा कांबले शामिल थे। यही फ्लाइट आईएक्स 196 के रूप में दुबई-जयपुर-दिल्ली बनकर लौटेगी। एयर लाइन ने कहा कि कंपनी ने अपने चालक दल के सभी पात्र सदस्यों का टीकाकरण कर लिया है। य स्टाफ के साथ ही यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कंपनी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि चूंकि हमने देश की पूरी तरह टीकाकरण से लैस अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट शुरू की है, इसलिए याद दिलाते हुए हर्ष हो रहा है कि हमने ही 7 मई 2020 को वंदे भारत मिशन के तहत पहली उड़ान भरी थी। कोरोना की पहली लहर के बाद विदेशों से भारतीयों को लाने के लिए यह मिशन शुरू किया गया था। सात मई को पहली उड़ान अबुधाबी से भारतीयों को लेकर स्वदेश पहुंची थी। कंपनी ने कहा कि अब हमें खुशी है कि हमारी टीम अब कोरोना से बचाव की वैक्सीन से लैस हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed