टीकाकरण के बाद उड़ान: एयर इंडिया एक्सप्रेस की पहली इंटरनेशनल फ्लाइट दुबई गई
शुक्रवार को बजट एयर लाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस की पहली ऐसी फ्लाइट रवाना हुई, जिसके चालक दल के सभी सदस्यों को कोरोना रोधी टीके लगाए जा चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की बजट एयर लाइन में शुमार एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि पूरी तरह टीकाकरण के बाद कंपनी की पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुक्रवार को रवाना हुई। यह फ्लाइट शुक्रवार सुबह 10.40 बजे दिल्ली से उड़ी। इसके चालक दल के सभी सदस्यों को कोरोना के दोनों टीके लग चुके हैं।
इस फ्लाइट की कमान कैप्टन डीआर गुप्ता व कैप्टन आलोक कुमार नायक के हाथ में थी। चालक दल में वेंकट केला, प्रवीण चंद्र, प्रवीण चौगले व मनीषा कांबले शामिल थे। यही फ्लाइट आईएक्स 196 के रूप में दुबई-जयपुर-दिल्ली बनकर लौटेगी। एयर लाइन ने कहा कि कंपनी ने अपने चालक दल के सभी पात्र सदस्यों का टीकाकरण कर लिया है। य स्टाफ के साथ ही यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है।
#FlyWithIX : A big moment!
IX 191-India's 1st International Flight with Fully-Vaccinated Crew Takes Off from Delhi. The pilots & cabin crew of IX 191/196 Delhi-Dubai-Jaipur-Delhi flight have received both doses of their COVID-19 vaccine.
Ensuring all onboard a safe environment! pic.twitter.com/blLlQcWH1c — Air India Express (@FlyWithIX) June 18, 2021
कंपनी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि चूंकि हमने देश की पूरी तरह टीकाकरण से लैस अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट शुरू की है, इसलिए याद दिलाते हुए हर्ष हो रहा है कि हमने ही 7 मई 2020 को वंदे भारत मिशन के तहत पहली उड़ान भरी थी। कोरोना की पहली लहर के बाद विदेशों से भारतीयों को लाने के लिए यह मिशन शुरू किया गया था। सात मई को पहली उड़ान अबुधाबी से भारतीयों को लेकर स्वदेश पहुंची थी। कंपनी ने कहा कि अब हमें खुशी है कि हमारी टीम अब कोरोना से बचाव की वैक्सीन से लैस हो गई है।