{"_id":"60ed65abdf66561e2a68b7b5","slug":"indias-first-corona-patient-again-infected-got-the-test-done-before-returning-to-delhi-to-study","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामारी: देश की पहली कोरोना रोगी फिर संक्रमित, पढ़ाई के लिए दिल्ली लौटने से पहले कराया था टेस्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महामारी: देश की पहली कोरोना रोगी फिर संक्रमित, पढ़ाई के लिए दिल्ली लौटने से पहले कराया था टेस्ट
Tue, 13 Jul 2021 03:36 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, त्रिसूर
पीटीआई, त्रिसूर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 13 Jul 2021 03:36 PM IST
सार
केरल के त्रिशूर से चौंकाने वाली खबर आई है। देश की पहली कोरोना संक्रमित दूसरी बार संक्रमण की चपेट में आ गई है। हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की पहली कोविड-19 रोगी महिला एक बार फिर वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। केरल के त्रिशूर के स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी।
विज्ञापन
त्रिशूर की डीएमओ डॉक्टर के जे रीना ने बताया कि वह कोविड-19 की चपेट में आ गई हैं। पीड़ित महिला की आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई जबकि एंटीजन रिपोर्ट में संक्रमण नहीं पाया गया। उनमें लक्षण दिखाई नहीं दिए।
विज्ञापन
रीना ने कहा कि महिला पढ़ाई के लिए नई दिल्ली जाने की तैयारी कर रही थी। इस दौरान उसके नमूनों की आरटी-पीसीआर जांच की गई, जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई। डॉक्टर ने कहा कि महिला फिलहाल घर में है और 'उसकी तबीयत ठीक है।'
विज्ञापन
वुहान विवि के मेडिकल की तृतीय वर्ष की छात्रा है पीड़िता
गौरतलब है कि 30 जनवरी 2020 को चीन के वुहान विश्वविद्यालय की मेडिकल की तृतीय वर्ष की छात्रा कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थी। सेमेस्टर अवकाश के बाद घर लौटने के पश्चात वह भारत की पहली कोविड-19 रोगी बन गई थी।
त्रिशूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में करीब तीन सप्ताह के इलाज के बाद दो बार उसकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके साथ ही संक्रमण से उसके उबरने की पुष्टि हुई और 20 फरवरी 2020 को उसे छुट्टी दे दी गई।