फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indias Covid-19 recovery rate rises to 67.19 percent says govt

कोरोना से ठीक होने की दर बढ़कर 67.19 फीसदी हुई, मृत्यु दर में आई कमी

Wed, 05 Aug 2020 05:56 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 05 Aug 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
Indias Covid-19 recovery rate rises to 67.19 percent says govt
Covid-19 - फोटो : social media

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना से एक दिन में सबसे ज्यादा पिछले 24 घंटे में कुल 51,706 लोग ठीक हो गए। इससे बुधवार को संक्रमण से ठीक होने की दर 67.19 फीसदी हो गई और मृत्यु दर गिरकर 2.09 फीसदी हो गई।

विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया कि देश में 12,82,215 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं और संक्रमण के मौजूदा मामले से दोगुना लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 5,86,244 संक्रमित मरीज हैं। यह कोविड-19 के कुल मामलों का 30.72 फीसदी है।
विज्ञापन


मंत्रालय ने एक बयान में बताया, 'ज्यादा जांच, संक्रमित के संपर्क का तेजी से पता लगाने और उपचार को लेकर केंद्र की नीति की बदौलत स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है।' मंत्रालय ने कहा कि केंद्र और राज्य तथा केंद्रशासित प्रदेशों की सरकारों की रणनीति को समन्वित रूप से लागू करने से कोविड-19 के मामलों में मृत्यु दर कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा, 'इसमें लगातार कमी आ रही है और अब यह 2.09 फीसदी है।' मंत्रालय ने कहा कि सरकारी और निजी क्षेत्र के एकजुट प्रयासों के कारण जांच बढ़ायी गई और अस्पतालों के ढांचे को बेहतर बनाया गया। इससे पिछले 14 दिनों में ठीक होने की दर को 63 फीसदी से 67 फीसदी करने में मदद मिली। 

मंत्रालय ने कहा कि मंगलवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना के छह लाख से ज्यादा नमूनों की जांच गई है। देश में अब तक 2,14,84,402 जांच की जा चुकी है। प्रति दस लाख आबादी पर 15,568 जांच की जा रही है। देश में प्रयोगशाला की संख्या भी बढ़ाई गई है। वर्तमान में 920 सरकारी प्रयोगशाला और 446 निजी प्रयोगशाला हैं। 


देश में कोविड-19 के 52,509 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 19.08 लाख हो गयी है। सुबह आठ बजे तक ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 857 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 39,795 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed