{"_id":"62df34b7f0cf7d426453102a","slug":"indians-deposits-in-swiss-banks-decreased-by-8-3-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha : स्विस बैंकों में भारतीयों का जमा धन 8.3 फीसदी घटा, वित्त मंत्री ने दी जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Lok Sabha : स्विस बैंकों में भारतीयों का जमा धन 8.3 फीसदी घटा, वित्त मंत्री ने दी जानकारी
Tue, 26 Jul 2022 06:05 AM IST
योगेश साहू
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Tue, 26 Jul 2022 06:05 AM IST
सार
निर्मला सीतारणम ने कहा कि मीडिया सहित बहुत से लोगों के बीच आम धारणा यह है कि सभी भारतीयों का स्विट्जरलैंड व विदेशों में जमा पूरा धन काला धन (अघोषित) ही है।
विज्ञापन
कालाधन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि स्विस बैंकों में भारतीयों का जमा धन 2021 में 8.3 फीसदी घटा है। इसके अलावा काला धन कर कानून के तहत विदेशों में अघोषित धन-संपत्ति जमा के 368 मामलों में 14,820 करोड़ रुपये की टैक्स देनदारी सामने आई है। यह जानकारी सोमवार को उन्होंने लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में दी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 2020 की तुलना में 2021 में विदेशों में जमा भारतीयों के काले धन में वृद्धि की कथित मीडिया रिपोर्ट असल में भ्रामक हैं।
विज्ञापन
निर्मला सीतारणम ने कहा कि मीडिया सहित बहुत से लोगों के बीच आम धारणा यह है कि सभी भारतीयों का स्विट्जरलैंड व विदेशों में जमा पूरा धन काला धन (अघोषित) ही है। बहरहाल, बैंक ऑफ इंटरनेशनल सेटलमेंट्स के जिन स्थानीय बैंकिंग सांख्यिकी आंकड़ों के आधार पर मीडिया काला धन बढ़ने का दावा कर रहा है, इन्हीं आंकड़ों से साफ होता है कि स्विस बैंकों में भारतीय नागरिकों के जमा धन में गिरावट आई है।
विज्ञापन
हंगामे के बीच हफ्तेभर में सिर्फ एक बिल पास
लोकसभा में एक हफ्ते में सिर्फ एक विधेयक भारतीय अंटार्कटिका बिल ही पारित हो पाया। सरकार की योजना सोमवार को पारिवारिक अदालत संशोधन बिल पर चर्चा कर इसे पारित कराने की थी। हालांकि हंगामे के कारण ऐसा नहीं हो पाया। वहीं, महंगाई पर चर्चा के लिए विपक्ष के विरोध से राज्यसभा में कोई काम नहीं हुआ।
विज्ञापन
निलंबन लोकतंत्र पर धब्बा
अपने चार सांसदों के लोकसभा से पूरे सत्र के लिए निलंबन को कांग्रेस ने लोकतंत्र के लिए धब्बा बताया है। गपार्टी के उप नेता गौरव गोगोई ने कहा, सरकार निलंबन से हमें डराने की कोशिश कर रही है।