फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indians can now fly to 16 destinations as new air bubbles have been signed

अब इन 16 देशों की यात्रा कर सकते हैं भारतीय, जानिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल

Thu, 01 Oct 2020 07:09 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 01 Oct 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
Indians can now fly to 16 destinations as new air bubbles have been signed
एयर इंडिया - फोटो : PTI

कोरोना महामारी के बीच देश में चरणबद्ध तरीके से कई गतिविधियां फिर से शुरू हो गई हैं। हालांकि, नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें अभी भी प्रतिबंधित हैं। नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पाबंदी फिलहाल 31 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। यह जानकारी बुधवार को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने दी थी।

विज्ञापन


भारत ने ओमान के साथ स्थापित की द्विपक्षीय एयर बबल व्यवस्था
वहीं, गुरुवार को भारत ने अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों के संचालन के लिए ओमान के साथ एक अलग द्विपक्षीय एयर बबल व्यवस्था स्थापित की है। इसके साथ ही ओमान भारत के साथ एयर बबल करार करने वाला 16वां देश बन गया है। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दी।
विज्ञापन


अब इन 16 देशों की यात्रा कर सकते हैं भारतीय
द्विपक्षीय एयर बबल व्यवस्था के तहत भारतीय अब 16 देशों की यात्रा कर सकते हैं। इन देशों की सूची में अफगानिस्तान, बहरीन, भूटान, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इराक, जापान, केन्या, मालदीव, नाइजीरिया, ओमान, कतर, यूएई, यूके और अमेरिका शामिल हैं। ये समझौते वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय यात्रा की अनुमति देते हैं। इन समझौतों के तहत दोनों देशों की एयरलाइंस यात्रियों को ले जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 अक्तूबर तक जर्मनी के लिए कोई उड़ान नहीं
जर्मनी की एअरलाइन कंपनी लुफ्थांसा ने 20 अक्टूबर तक जर्मनी और भारत के बीच की अपनी सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है। लुप्थांसा के मुताबिक, उसने यह कदम इंडियन अथॉरिटीज की तरफ से कम्पनी के अक्तूबर तक के लिए प्लान्ड फ्लाइट शेड्यूल को रिजेक्ट करने के बाद उठाया है। एयरलाइन के मुताबिक, भारत ने जर्मनी की सरकार के टेम्परेरी ट्रैवल एग्रीमेंट पर बातचीत करने के न्यौते को अब तक स्वीकार नहीं किया है। हालांकि, इस संबंध में बातचीत चल रही है।

वंदे भारत मिशन की उड़ानें
दूसरी ओर, वंदे भारत मिशन के तहत उड़ानों का संचालन अभी भी जारी हैं। कोरोना लॉकडाउन के कारण विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए मई के पहले सप्ताह में वंदे भारत मिशन की शुरुआत की गई थी। वंदे भारत की उड़ानों में और गंतव्य जोड़े जा रहे हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस अक्तूबर में मैंगलोर से दुबई के लिए सीधी उड़ान शुरू करेगी।


बैगेज नियम
अगर बिजनेस क्लास की बात करें तो यात्रियों को 35 किलोग्राम और इकॉनमी क्लास के लिए 25 किलोग्राम तक के बैगेज को ले जाने की अनुमति है। एयर इंडिया नेट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed