फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IndiaNeedsDaughters campaign by richa anirudh gets support in social media

ना अपनी दुनिया स्वयं मिटाओ, होश में आओ बेटी बचाओ, #IndiaNeedsDaughters सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Fri, 17 Nov 2017 06:26 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Fri, 17 Nov 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
IndiaNeedsDaughters campaign by richa anirudh gets support in social media
सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे अभियान के जरिए लोगों तक बेटियों की उन्नति का संदेश पहुंचाना चाहती है। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद कोख में बेटियों के कत्ल का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। एक ओर भारत की बेटियां अपने हौसले से देश का नाम रोशन कर रही हैं तो दूसरी ओर बेटियों को पैदा होने से पहले ही मार दिया जाता है।
विज्ञापन


बेटों की चाह में बेटियों को दुनिया में आने से पहले ही भ्रूण हत्या कर देने वाली बीमार मानसिकता को सिर्फ जागरूकता के जरिए ही दूर किया जा सकता है। 
विज्ञापन


पेशे से पत्रकार और एक बेटी की मां ऋचा अनिरुद्ध को भी हमेशा से बेटियों की दुश्मन बनी समाज की ये सोच एक गहरा दर्द देती रही है। ऋचा ने इस सोच को बदलने के लिए मिलान फाउंडेशन और मेरी लाड़ली फाउंडेशन के साथ मिलकर IndiaNeedsDaughters (इंडिया नीड्स डॉटर्स) अभियान शुरू किया है। ऋचा कहती हैं कि, 'भारत को ऐसे अभियान की बेहद जरूरत है क्योंकि दुनिया भर में लड़कियों को लेकर जो आंकड़े सामने हैं वो बेहद चिंताजनक हैं। आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि 1980 से लेकर साल 2010 तक भारत में 1 करोड़ 20 लाख लड़कियों की गर्भ में ही हत्या कर दी गई। साल 2011 की जनगणना के अनुसार लड़कों के मुकाबले 71 लाख लड़कियां कम हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन





पत्रकार ऋचा अनिरुद्ध का मानना है कि महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों की पहली कड़ी भ्रूण हत्या से जुड़ी है इसलिए महिलाओं के लिए एक अच्छा और सुरक्षित वातावरण बनाने के लिए जड़ से काम करना पड़ेगा। सबसे पहले लोगों को ये समझाना पड़ेगा कि बेटा-बेटी एक समान हैं। अपनी इसी सोच को एक अभियान के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने के लिए ऋचा अनिरुद्ध ने अपनी बेटी के लिए अपनी भावनाओं को एक वीडियो संदेश के रूप में जारी किया है। उस वीडियो संदेश में उन्होने लोगों से अपील की है कि वो भी अपनी बेटी के लिए अपने गर्व, खुशी और प्यार के एहसास को दुनिया के सामने लाएं और अपने जज्बातों को मिलान फाउंडेशन के फेसबुक पर साझा करें। इस अभियान को सोशल मीडिया में #IndiaNeedsDaughters के नाम से चलाए जा रहा है और इस अभियान से हजारों लोग बड़ी संख्या में जुड़ रहे हैं। 

गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू से लेकर बॉलीवुड गायिका रिचा शर्मा और हर्षदीप कौर लेकर पद्मश्री पुरस्कार विजेता लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने भी सोशल मीडिया के जरिए इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed