फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian woman tops Mount Everest twice in week, breaks record

एक ही सप्ताह में एवरेस्ट पर दो बार चढ़ी भारतीय महिला, बनाया विश्व रिकॉर्ड

Sun, 21 May 2017 05:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Sun, 21 May 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
Indian woman tops Mount Everest twice in week, breaks record
एक ही सप्ताह में एवरेस्ट पर दो बार चढ़ी भारतीय महिला, बनाया विश्व रिकॉर्ड - फोटो : Twitter/PemaKhanduBJP
भारतीय महिला ने एक सप्ताह में दूसरी बार  एवरेस्ट को फतह कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। महिला का नाम अंशू जमसेंपा है। अंशू दो बच्चों की मां हैं, पर उनके हौसले देख अच्छे अच्छे दंग रह जाते हैं।
विज्ञापन


अशूं ने एक ही सप्ताह में दो बार एवरेस्ट की चढ़ाई की है, जो आजतक कोई नहीं कर पाया। ये विश्व रिकॉर्ड है। अंशू 16 मई को भी एवरेस्ट पर पहुंची थी और अब 21 मई को फिर से एवरेस्ट फतह कर उन्होंने नया रिकॉर्ड बना डाला है। वैसे, अबतक एक ही सत्र में एवरेस्ट को दो बार फतह करने का रिकॉर्ड नेपाली महिला शेरपा छुरिम शेरपा के नाम था, जिन्होंने साल 2012 में ये रिकॉर्ड बनाया था। 
विज्ञापन


ड्रीम हिमालय एडवेंचर्स के दवा लामा ने बताया कि अंशू ने सुबह 8 बजे एवरेस्ट की चोटी पर कदम रखा। अबतक वो 5 बार एवरेस्ट की चढ़ाई कर चुकी हैं। इससे पहले उन्होंने साल 2014 में ऐसा करने की ठानी थी, पर एक दुर्घटना में 14 नेपाली शेरपाओं की मौत के बाद वो ट्रिप कैंसिल हो गई थी। उसी साल उन्होंने फिर से एवरेस्ट की चढ़ाई की ठानी, पर भूकंप की वजह से मची तबाही की वजह से आगे नहीं बढ़ पाई थी। उस समय बेस कैंप पर मौजूद रहे 18 लोगों की भी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दलाई लामा का आशिर्वाद लेकर शुरू की थी चढ़ाई

Indian woman tops Mount Everest twice in week, breaks record
प्रतीतात्मक तस्वीर - फोटो : self
अंशू जेमसेंपा ने एवरेस्ट की चढ़ाई से पहले तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा से आशिर्वाद लिया था। अंशू ने जब 165 मई को एवरेस्ट फतह किया था, तब अरुणाचल के सीएम प्रेम खांडू ने भी उन्हें बधाई दी थी।




वैसे एवरेस्ट पर किसी महिला के सबसे ज्यादा बार चढ़ने का विश्व रिकॉर्ड 8 बार का है, जो ल्हाक्पा थापा के नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed