फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian voice is going global with its product: PM Modi

भारत के उत्पादों के साथ उसकी आवाज भी ग्लोबल हो रही: पीएम मोदी

Wed, 09 Sep 2020 03:10 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Wed, 09 Sep 2020 03:10 AM IST
विज्ञापन
Indian voice is going global with its product: PM Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि न सिर्फ भारत के उत्पाद, बल्कि भारत की आवाज भी ग्लोबल हो रही है। आज दुनिया भारत को ज्यादा ध्यान से सुनती है। ऐसे में जब हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की मजबूत स्थिति है, हमारी मीडिया को भी ग्लोबल होने की जरूरत है। पीएम ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, हमारे अखबार और मैगजीन की वैश्विक प्रतिष्ठा होनी चाहिए। इस डिजिटल युग में हमें डिजिटल रूप से दुनिया के हर हिस्से में पहुंचना चाहिए। भारतीय संस्थानों को भी साहित्य अवार्ड देने चाहिए, जैसे दुनिया के अन्य हिस्सों में दिए जाते हैं। यह समय की जरूरत और देश के लिए आवश्यक है।

विज्ञापन


पीएम ने कोरोना महामारी को लेकर जागरूकता फैलाने और सरकारी कार्यों का विश्लेषण कर उनकी कमियों को इंगित करने के लिए मीडिया की सराहना की और इसे अभूतपूर्व सेवा बताया। पीएम ने कहा, सरकार की योजनाओं में जमीनी स्तर पर जो कमियां हैं, उन्हें बताना और उनकी आलोचना स्वाभाविक है। सोशल मीडिया के इस युग में कई बार मीडिया की भी आलोचना होती है, लेकिन हर किसी को आलोचना से सीखना चाहिए। यही देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाता है। चाहे हमारी सरकार का शौचालय बनाने का अभियान हो या स्वच्छ भारत मिशन हो या उज्ज्वला योजना हो या हर घर को पाइप से पानी की आपूर्ति करने का प्रोजेक्ट हो, मीडिया ने जागरूकता फैलाने का काम किया है। पीएम ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘लोकल फॉर वोकल’ संकल्प को एक बड़े अभियान की शक्ल देने और उसे व्यापक करने की जरूरत पर भी बल दिया।
विज्ञापन


स्कूल खत्म हो जाता है, लेकिन सीखना जारी रहता है
पीएम ने कहा, भले ही हमारी स्कूली शिक्षा पूरी हो जाती हो, लेकिन सीखने की प्रक्रिया उम्र भर जारी रहती है और इसमें किताबें व इसके लेखक अहम भूमिका निभाते हैं। टेक्स्ट और ट्वीट के इस युग में यह जरूरी है कि हमारी युवा पीढ़ी गंभीर ज्ञान से दूर न हो। वर्ण हमारी भाषा की पहली इकाई हैं। संस्कृत में अक्षर का मतलब है जो नीचा नहीं है और हमेशा बना रहता है। यह हमारी सोच की ताकत है। हजारों वर्ष पहले हमारे ऋषियों ने जो विचार हमें दिया था, वह आज भी दुनिया को आगे बढ़ा रहा है। इस कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राज्यपाल कलराज मिश्र भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed