{"_id":"62805330f18601525356c13c","slug":"indian-veterinary-association-has-filed-a-defamation-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेनका गांधी को समन: भारतीय पशु चिकित्सा संघ ने दायर किया है मानहानि का केस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मेनका गांधी को समन: भारतीय पशु चिकित्सा संघ ने दायर किया है मानहानि का केस
Sun, 15 May 2022 06:41 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 15 May 2022 06:41 AM IST
सार
याचिका में कहा गया है कि वह देश में पशु चिकित्सकों का शीर्ष संगठन है। याची ने मेनका गांधी पर उत्पीड़न, चोट, पैसे की अवैध मांग करने और घोर मानहानि करने के लिए मुकदमा दायर किया।
विज्ञापन
maneka gandhi
विस्तार
उच्च न्यायालय ने भारतीय पशु चिकित्सा संघ की ओर दायर मानहानि के मुकदमे पर भाजपा सांसद मेनका गांधी को समन जारी कर जवाब मांगा है। याचिका में मेनका गांधी से बिना शर्त माफी मांगने व दो करोड़ रुपये की भरपाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति अमित बंसल ने मेनका गांधी को याचिका पर अपना लिखित बयान 30 दिन में दाखिल करने का निर्देश दिया है। अदालत ने मामले की सुनवाई 4 अगस्त तय की है।
विज्ञापन
याचिका में कहा गया है कि वह देश में पशु चिकित्सकों का शीर्ष संगठन है। याची ने मेनका गांधी पर उत्पीड़न, चोट, पैसे की अवैध मांग करने और घोर मानहानि करने के लिए मुकदमा दायर किया। याचिका में संघ के सदस्यों के खिलाफ टिप्पणियां और गलत बयान देने का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
याची ने वकील नमिता रॉय के माध्यम से दायर याचिका में आरोप लगाया है कि भारत में पशु चिकित्सा में आवश्यक सुधारों पर टिप्पणी करने की आड़ में प्रतिवादी ने एक प्रकाशन में और जानबूझकर पशु चिकित्सकों के खिलाफ अपमानजनक, बदनाम और अत्यधिक अपमानजनक बयान देकर बदनाम किया है।
याचिका में यह भी आरोप लगाया गया कि कई फोन कॉल कर प्रतिवादी ने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि मेनका गांधी जानबूझकर पूर्व केंद्रीय मंत्री के रूप में अपने प्रभाव का दुरुपयोग कर रही है और उसने दुर्व्यवहार किया है, गंदी भाषा का इस्तेमाल किया है।