{"_id":"5a8bce694f1c1b3c718b5dd6","slug":"indian-upcoming-chandrayaan-2-mission-will-be-cheaper-than-hollywood-movie-interstellar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉलीवुड फिल्म से कम बजट में पूरा हो जाएगा भारत का चंद्रयान-2 मिशन ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हॉलीवुड फिल्म से कम बजट में पूरा हो जाएगा भारत का चंद्रयान-2 मिशन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 20 Feb 2018 01:01 PM IST
विज्ञापन
Chandrayaan-2
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत का अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान-2 का बजट हॉलीवुड में अंतरिक्ष पर बनी फिल्म (इंटरस्टेलर) के बजट से भी कम है। यह फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी जिसकी लागत 1062 करोड़ आई थी। वहीं चंद्रयान-2 पर 800 करोड़ का खर्च आ रहा है।
विज्ञापन
यह भारत के लिए एक अच्छा संदेश है, कम लागत में अंतरिक्ष मिशन कामयाब होता दिख रहा है। आपको बता दें कि भारत का मंगलयान का बजट भी हॉलीवुड फिल्म ग्रैविटी से सस्ता था। मंगलयान पर 470 करोड़ रुपये का खर्च आया था जबकि फिल्म पर 644 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।
विज्ञापन
इसरो के चेयरमैन ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि हम स्पेस मिशन को साधारण तरीके से पूरा करते हैं, इसलिए यह कम लागत में तैयार हो जाता है। हम प्रोडक्ट को बर्बाद नहीं होने देते।
विज्ञापन
इसरो की कोशिश है कि चंद्रयान मिशन अप्रैल में लॉन्च हो। इस मिशन में चंद्रमा की सतह पर सॉफ्टलैंडिंग के साथ-साथ रोवर वॉक भी होगी। अगर यह मिशन अप्रैल में नहीं हुआ तो यह मिशन नवंबर में लॉन्च होगा।