फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Space Research Organisation will launch Chandrayaan-2 mission on first week of October

जानें क्यों अक्टूबर के पहले हफ्ते में लॉन्च किया जाएगा चंद्रयान-2

Sun, 25 Mar 2018 02:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 25 Mar 2018 02:30 PM IST
विज्ञापन
Indian Space Research Organisation will launch Chandrayaan-2 mission on first week of October
चंद्रयान

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा चंद्रयान-2 को 23 अप्रैल को लॉन्च किया जाना था लेकिन अब इसे अक्टूबर के पहले हफ्ते में लॉन्च किया जाएगा। इस मिशन के समय के बदलने को लेकर इसरो के अध्यक्ष के डॉक्टर सिवान ने कहा- हमारे वैज्ञानिकों, पूर्व चेयरमैन और आईआईटी के प्रोफेसर्स ने मिशन की प्रशंसा की है। हालांकि पहली बार ऑर्बिटर, रोवर और लैंडर के प्रयोग की जटिलताओं को ध्यान में रखते हुए विचार किया गया है कि पहले सभी परीक्षण कर लिए जाएं। पैनल ने यह सिफारिश की कि आश्वस्त होने पर ही मिशन की शुरुआत की जाए।

विज्ञापन


डॉक्टर सिवान ने कहा- लॉन्च की असल तारीख पहले 23 अप्रैल रखी गई थी। हालांकि इस मिशन के लिए जो परीक्षण चल रहा है उसमें और 20 दिन लग जाएंगे। दूसरी सैटेलाइट लॉन्च में जहां इसरो एक या दो दिन की देरी करता है उसे इस मिशन पर लागू नहीं किया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि महीने में एक बार ही चंद्रमा के लिए लॉन्च की तारीख आती है। यदि हमने महीने की उस तारीख को छोड़ दिया तो हमारे पास अगले महीने की तारीख का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन


अप्रैल के बाद यदि इसरो चंद्रयान को मई से सितंबर केबीच लॉन्च करता है तो हमें ग्रहण के कारण चंद्रमा पर प्रयोगों के लिए पूर्ण चंद्र दिन का लाभ नहीं मिलेगा। इसी वजह से इसरो ने मिशन को अक्टूबर के पहले हफ्ते में लॉन्च करने का फैसला लिया है। इस मिशन में 800 करोड़ रुपए का खर्च आएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


29 मार्च को लॉन्च होगा जीसैट-6A

इसरो 29 मार्च को जीएसएलवीएफ08 के जरिए जीसैट-6A सैटेलाइट को लॉन्च करने पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहा है। जीसैट-6A का जीवनकाल 10 साल का होगा। यह कम्युनिकेशन सैटेलाइट है जो तकनीक के विकास में मदद करेगा। जिसका इस्तेमाल सैटेलाइट बेस्ड मोबाइल में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed