{"_id":"5b3dfaf14f1c1bb2288b4b39","slug":"indian-railways-will-recognize-the-aadhaar-driving-license-issued-from-digital-locker","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में यात्रा के दौरान पहचान पत्र खो जाए तो न हों परेशान, रेलवे ने तैयार किया खास प्लान ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ट्रेन में यात्रा के दौरान पहचान पत्र खो जाए तो न हों परेशान, रेलवे ने तैयार किया खास प्लान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 05 Jul 2018 04:33 PM IST
विज्ञापन
भारतीय रेलवे स्टेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन में सफर के दौरान पहचान पत्र खो जाने से यात्रियों के परेशान होने की जरूरत नहीं है। रेलवे ने सरकार के डिजिटल लॉकर की तरफ से जारी आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस की सॉफ्ट कॉपी को पहचान पत्र के रूप में स्वीकार करेगा।
विज्ञापन
डिजिटल लॉकर सरकार की तरफ से संचालित क्लॉउड स्टोरेज सेवा है, जहां लोग अपने निश्चित दस्तावेजों को सुरक्षित रख सकते हैं। रेलवे ने अपने सभी जोनल प्रिंसिपल चीफ कॉमर्शियल मैनेजर को औपचारिक संदेश के जरिये डिजि लॉकर से सत्यापित दोनों दस्तावेजों (आधार और ड्राइविंग लाइसेंस) को यात्रियों के मान्य पहचान पत्र के रूप में स्वीकार करने को कहा है।
विज्ञापन
आदेश में कहा गया है, ‘यदि यात्री अपने डिजि लॉकर अकाउंट में ‘इश्यूड सेक्शन’ में आधार या ड्राइविंग लाइसेंस दिखाता है, तो इसे मान्य पहचान पत्र के रूप में स्वीकार किया जाएगा।’
विज्ञापन