फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways Vande Bharat remedy for waitlist tickets over 120k crore investment on railway facilities plan

Railways: वंदे भारत वेटिंग टिकट से दिलाएगी निजात, अगले पांच साल में रेलवे सुविधाओं पर 1.20 लाख करोड़ निवेश!

Sun, 06 Jul 2025 07:02 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 06 Jul 2025 07:02 AM IST
सार

टीटागढ़ रेलवे सिस्टम के मुताबिक, इस समय सरकार वंदे भारत पर जोर दे रही है। अगले चार से पांच साल में 400-500 वंदे भारत ट्रेनों को विभिन्न शहरों में उतारा जाएगा। इसमें स्लीपर भी होंगे।

विज्ञापन
Indian Railways Vande Bharat remedy for waitlist tickets over 120k crore investment on railway facilities plan
वंदेभारत ट्रेन - फोटो : एएनआई

विस्तार

हर साल गर्मियों में रेलवे में टिकट वेटिंग की बढ़ने वाली समस्या 4-5 साल में कम या खत्म हो सकती है। सरकार कुछ नई ट्रेनों के साथ वंदे भारत का जबरदस्त विस्तार करने वाली है। इससे काफी हद तक वेटिंग की समस्या से छुटकारा मिलेगा। इन सभी सुविधाओं पर 1.20 लाख करोड़ रुपये तक खर्च किया जा सकता है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Report: हथियारों के लिए पाकिस्तान पूरी तरह चीन पर निर्भर, स्वदेशी उत्पादन व विविध देशों से खरीद भारत की नीति
विज्ञापन


टीटागढ़ रेलवे सिस्टम के मुताबिक, इस समय सरकार वंदे भारत पर जोर दे रही है। अगले चार से पांच साल में 400-500 वंदे भारत ट्रेनों को विभिन्न शहरों में उतारा जाएगा। इसमें स्लीपर भी होंगे। कंपनी के डिप्टी एमडी पृथ्वीश चौधरी ने बताया, 3,000 नई ट्रेनें भी आ रही हैं। इसके साथ अगले दो से तीन साल में 100 अमृत भारत ट्रेनें और 17,500 जनरल एवं गैर एसी कोच भी बनने वाले हैं। उन्होंने कहा, मेट्रो रेल का विस्तार 1,700 किलोमीटर तक होने वाला है। इससे कोच बनाने वाली कंपनियों को भी अपनी क्षमता का विस्तार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Weather Update: अलर्ट के बीच हिमाचल-उत्तराखंड में आफत की बारिश; आज 15 राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट

80 वंदेभारत स्लीपर ट्रेन बनाई जाएंगी
सरकारी कंपनी भारत हैवी इंजीनियरिंग लि टीटागढ़ के साथ मिलकर 80 वंदेभारत स्लीपर ट्रेन बनाएंगी। चौधरी के मुताबिक, कोलकाता के उत्तरपाड़ा प्लांट में मेट्रो रेल के ट्रेन सेट का निर्माण शुरू हो गया है। कंपनी बंगलूरू, अहमदाबाद, सूरत और पुणे मेट्रो के लिए कोच बना रही है। इस समय कंपनी के पास कुल 24,500 करोड़ रुपये के ऑर्डर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed