{"_id":"5b2d11294f1c1b644d8b807c","slug":"indian-railways-toilets-to-be-upgraded-soon-says-ashwani-lohani","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों के शौचालय दो अक्तूबर तक होंगे अपग्रेड, रेलवे ने तय की समयसीमा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ट्रेनों के शौचालय दो अक्तूबर तक होंगे अपग्रेड, रेलवे ने तय की समयसीमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 22 Jun 2018 08:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ने देश के सभी स्टेशनों पर स्थित शौचालयों के उन्नयन के लिए दो अक्तूबर की समयसीमा तय की है, जब केंद्र ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के लिए वर्षभर चलने वाले समारोह शुरू करने की योजना बनायी है।
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड अध्यक्ष अश्विनी लोहानी ने सभी रेलवे जोन को एक पत्र लिखा है जिसमें यह बात कही गई है। आज सभी रेलवे जोन को भेजे गए पत्र में सभी स्टेशनों के लिए यह अनिवार्य किया गया है कि वहां पुरूष और महिला दोनों के लिए अलग दिव्यांग अनुकूल शौचालय होने चाहिए।
विज्ञापन
पत्र में लोहानी ने लिखा है कि शौचालयों की खराब स्थिति के बारे में उन्हें कई शिकायतें मिली हैं। उन्होंने लिखा है कि शौचालयों को स्वच्छ रखना स्वच्छ भारत अभियान का एक हिस्सा है।
विज्ञापन
पत्र में लिखा है, ‘‘राष्ट्रपिता की 150वीं जयंती पर रेलवे को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी स्टेशनों के शौचालयों की देखरेख सही तरीके से की जाए, उनका इस तरह से उन्नयन किया जाए ताकि वे स्वच्छ रहें, इसमें उनमें पर्याप्त रोशनी रखना, सही दरवाजे, कॉरिडोर, जलापूर्ति, उचित फर्श, फिटिंग को सितम्बर 2018 के अंत तक तैयार करना शामिल है।’’
लोहानी ने यह भी कहा कि शौचालयों की स्वच्छता को स्टेशन स्वच्छता ठेके का हिस्सा बनाया गया।
पत्र में लिखा है कि उन स्टेशनों पर शौचालयों का निर्माण 30 सितम्बर तक हो जाना चाहिए जहां ऐसी सुविधा नहीं है और सभी रेलवे जोन से उन्हें एक कार्ययोजना अगले सात दिनों के भीतर भेजी जानी चाहिए।