फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian Railways to run 196 special trains to manage festival rush due to Holi

Holi 2023: होली पर घर जाने में नहीं होगी परेशानी, रेलवे चलाएगा 196 विशेष ट्रेनें, सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम

Tue, 07 Mar 2023 04:52 AM IST
वीरेंद्र शर्मा एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 07 Mar 2023 04:52 AM IST
सार

रेल मंत्रालय के अनुसार, दिल्ली-पटना, दिल्ली-भागलपुर, दिल्ली-मुजफ्फरपुर, दिल्ली-सहरसा, गोरखपुर-मुंबई, कोलकाता-पुरी, गुवाहाटी-रांची आदि रेल मार्गों पर विशेष ट्रेनें चलाई जाएगी।

विज्ञापन
indian Railways to run 196 special trains to manage festival rush due to Holi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रंगों के त्योहार होली के मौके पर रेलवे 196 विशेष ट्रेनें चलाएगा। यह फैसला होली पर यात्रियों की भीड़ और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया। रेलवे मंत्रालय ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


रेल मंत्रालय के अनुसार, दिल्ली-पटना, दिल्ली-भागलपुर, दिल्ली-मुजफ्फरपुर, दिल्ली-सहरसा, गोरखपुर-मुंबई, कोलकाता-पुरी, गुवाहाटी-रांची आदि रेल मार्गों पर विशेष ट्रेनें चलाई जाएगी। इसके अलावा नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा, जयपुर-बांद्रा टर्मिनस और पुणे-दानापुर रुट पर भी ट्रेनें चलाई जाएगी। मंत्रालय ने कहा, अनारक्षित कोचों में यात्रियों के व्यवस्थित प्रवेश के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कर्मचारियों की देखरेख में टर्मिनस स्टेशनों पर कतार बनाकर भीड़ को नियंत्रित करने के उपाय किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


आरपीएफ कर्मी किए गए तैनात 
यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त आरपीएफ कर्मियों को तैनात किया गया है। ट्रेनों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर अधिकारियों को भी आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात किया गया है। मंत्रालय ने कहा प्लेटफॉर्म नंबर वाली ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान की लगातार और समय पर घोषणा के लिए उपाय किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed