{"_id":"633c32b9f56f9a191540d959","slug":"indian-railways-to-run-179-special-train-services-during-the-ongoing-festive-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Railways: इस त्योहारी सीजन में 179 विशेष ट्रेनें चलाएगा रेलवे, कम होगी स्टेशनों पर अतिरिक्त भीड़","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Indian Railways: इस त्योहारी सीजन में 179 विशेष ट्रेनें चलाएगा रेलवे, कम होगी स्टेशनों पर अतिरिक्त भीड़
Tue, 04 Oct 2022 06:48 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 04 Oct 2022 06:48 PM IST
सार
भारतीय रेलवे इस त्योहारी सीजन के दौरान 179 विशेष ट्रेन सेवाएं चलाएगा। रेलवे का कहना है कि प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन
Indian Raliways
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय रेलवे इस त्योहारी सीजन के दौरान 179 विशेष ट्रेन सेवाएं चलाएगा। रेलवे का कहना है कि प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन
छठ पूजा तक चलेंगी विशेष ट्रेनें
रेल मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, भारतीय रेलवे इस त्योहारी सीजन में छठ पूजा तक यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए 179 विशेष ट्रेनों (जोड़े में) को चला रहा है।
विज्ञापन
देश के प्रमुख गंतव्यों से जोड़े जाएंगे ये मार्ग
दिल्ली-पटना, दिल्ली-भागलपुर, दिल्ली मुजफ्फरपुर, दिल्ली-सहरसा आदि रेल मार्गों को देशभर के प्रमुख गंतव्यों को जोड़ने के विशेष ट्रेनों की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त आरपीएफ कर्मियों की तैनाती
बयान में कहा गया है कि अनारक्षित डिब्बों में यात्रियों के व्यवस्थित प्रवेश के लिए आरपीएफ कर्मियों की देखरेख में टर्मिनस स्टेशनों पर कतार बनाकर भीड़ को नियंत्रित करने के उपाय सुनिश्चित किए जा रहे हैं। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त आरपीएफ कर्मियों की तैनाती की गई है।
आपतकालीन ड्यूटी पर तैनात किए गए अधिकारी
इसके मुताबिक ट्रेनों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर आपातकालीन ड्यूटी पर अधिकारियों को तैनात किया गया है। प्राथमिकता के आधार पर कर्मचारियों को विभिन्न वर्गों में तैनात किया गया है ताकि यात्रियों की सेवा में किसी भी प्रकार व्यवधान न हो।
बयान के मुताबिक, प्लेटफॉर्म नंबर वाली ट्रेनों के आगमन या प्रस्थान की बार-बार और समय पर घोषणा के लिए उपाय किए गए हैं। इसके अलावा महत्वपूर्ण स्टेशनों पर 'मे आई हेल्प यू' बूथ चालू रखे जाएंगे ताकि यात्रियों की उचित सहायता मिल सके। प्रमुख स्टेशनों पर चिकित्सा सहायता के लिए पैरामेडिकल टीम के साथ एंबुलेंस भी उपलब्ध होगी।