फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways: PM Modi will flag off medical express on On April 24

Indian Railways: 24 अप्रैल को पीएम मोदी दिखाएंगे मेडिकल एक्सप्रेस को हरी झंडी, यात्रियों को ऐसे होगा फायदा

Wed, 19 Apr 2023 02:57 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 19 Apr 2023 02:57 PM IST
विज्ञापन
सार
Indian Railways: रेलवे मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, रीवा और इसके आसपास के कुछ जिले और गांवों के लोगों को इलाज के लिए महाराष्ट्र के नागपुर जाना पड़ता है। सीमित ट्रेन होने की वजह से कई बार बीमार लोगों को ट्रेन में टिकट नहीं मिल पाता है। इस वजह से उन्हें जाने के लिए बसों या निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है...
loader
Indian Railways: PM Modi will flag off medical express on On April 24
पीएम मोदी हरी झंडी दिखाते हुए। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

भारतीय रेलवे बीमार लोगों के लिए नई ट्रेन शुरू करने जा रहा है। ये विशेष ट्रेन मध्यप्रदेश के रीवा से होकर महाराष्ट्र के नागपुर के बीच चलाई जाएगी। रीवा इतवारी नाम से शुरू होने वाली इस ट्रेन को 24 अप्रैल को पीएम मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस ट्रेन को सप्ताह में चार दिन चलाया जाएगा। क्योंकि इससे पूर्व एक ट्रेन सप्ताह में तीन दिन ही चल रही थी। ऐसे में रीवा से नागपुर के लिए ट्रेने सातों दिन उपलब्ध होगी। इससे बीमार लोगों को इलाज के लिए नागपुर जाने में दिक्कत नहीं होगी। इस ट्रेन का मुख्य उद्देश्य बीमार लोगों को सुविधाजनक यात्रा कराना है। ट्रेन में सामान्य यात्री भी सफर कर सकेंगे।

रेलवे मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, रीवा और इसके आसपास के कुछ जिले और गांवों के लोगों को इलाज के लिए महाराष्ट्र के नागपुर जाना पड़ता है। सीमित ट्रेन होने की वजह से कई बार बीमार लोगों को ट्रेन में टिकट नहीं मिल पाता है। इस वजह से उन्हें जाने के लिए बसों या निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। इससे लोगों को परेशानी तो होती ही है, साथ में समय और रुपये दोनों अधिक लगते हैं। बीमार लोगों की यह दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए रेलवे मंत्रालय ट्रेन शुरू करने जा करने जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, ये विशेष ट्रेन रीवा, सतना कटनी, जबलपुर होते हुए नागपुर पहुंचेगी। रीवा से सतना के बीच की दूरी करीब 780 किमी है। इसका शेड्यूल जल्द ही जारी कर दिया जाएगा, जिससे बीमार लोग भविष्य की यात्रा के लिए रिजर्वेशन करा सकें। पीएम नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को 24 अप्रैल को रवाना कर सकते हैं। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को विंध्य दौरे पर आ रहे हैं। पीएम इस दौरान रीवा में होने वाले पंचायती राज दिवस समारोह में शामिल होंगे। इसी बीच पीएम मोदी द्वारा रीवा में रीवा-इतवारी एक्सप्रेस का शुभारंभ किए जाने की सूचना भी आई है।

पीएम वर्चुअली रीवा-इतवारी एक्सप्रेस और छिंदवाड़ा-नैनपुर पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस मौके पर वंदे भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाने की बात कही जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। जबलपुर रेलवे जोन के मुताबिक, बुधवार को रेल मंडल प्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर के अफसरों ने तैयारियों का जायजा लेना शुरू कर दिया है। पीएम 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस का शुभारंभ कर पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे। इस दिन वे सात हजार करोड़ की लागत से प्रस्तावित जल जीवन मिशन योजना का शिलान्यास करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के चार लाख से अधिक हितग्राहियों को गृह प्रवेश और स्वामित्व अधिकार के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed