फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways plans to expand network to Arunachals Tawang other parts of Northeast frontier state

Indian Railways: तवांग तक नेटवर्क का विस्तार करने की योजना बना रहा रेलवे, LAC पर रक्षा रणनीति के लिए अहम

Mon, 20 Mar 2023 07:25 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 20 Mar 2023 07:25 PM IST
सार

रेलवे ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग समेत अन्य हिस्सों में अपने रेलवे नेटवर्क का विस्तार करने की योजना बनाई है। भारतीय रेलवे ने पहले ही अंतिम स्थान सर्वेक्षण पूरा कर लिया है।

विज्ञापन
Indian Railways plans to expand network to Arunachals Tawang other parts of Northeast frontier state
भारतीय रेल - फोटो : Pixabay

विस्तार

भारतीय रेलवे ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग समेत अन्य हिस्सों में अपने रेलवे नेटवर्क का विस्तार करने की योजना बनाई है। भारतीय रेलवे ने पहले ही अंतिम स्थान सर्वेक्षण पूरा कर लिया है। पूर्वोत्तर सीमांत (एनएफ) रेलवे के महाप्रबंधक अंशुल गुप्ता ने बताया कि एनएफ रेलवे ने पहले ही अंतिम स्थान सर्वेक्षण रिपोर्ट उच्च अधिकारी को भेज दी है। यह कदम भारत-चीन सीमा पर वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर रक्षा रणनीति और भारतीय सेना को सीमा में अपने जवानों -उपकरणों को भेजने में मदद करने के लिए अहम माना जा रहा है। 

विज्ञापन


अंशुल गुप्ता ने बताया कि रक्षा मंत्रालय की पहले इसको लेकर बैठक हुई थी और वे दो अन्य परियोजनाओं पर सहमत हुए थे- एक मेचुका तक बामे-आलो और दूसरी परियोजना पासीघाट-परशुराम-वाकरो है। इन तीनों परियोजनाओं को पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है और इनका सर्वेक्षण का काम भी पूरा हो चुका है। हमारा लक्ष्य पासीघाट नई लाइन का काम मार्च 2025 तक पूरा करने का है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे इस साल दिसंबर तक आइजोल के लिए रेल कनेक्टिविटी के काम को पूरा करने की कोशिश कर रहा है। गुप्ता ने कहा, तुपुल की घटना के बाद इंफाल से कनेक्टिविटी में कुछ देरी हुई है। हम कुछ एहतियाती कार्यों में लगे हुए हैं और हम दिसंबर 2024 तक कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य बना रहे हैं। सिक्किम का काम दिसंबर 2024 तक पूरा हो जाएगा और ट्रेन इस साल सितंबर में नगालैंड के सेरीमा तक चलेगी। हम मार्च 2024 तक सेरीमा से कोहिमा तक रेलवे परियोजना का काम पूरा कर लेंगे। अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम और सिक्किम के कुछ महत्वपूर्ण कस्बों और सीमावर्ती क्षेत्रों को जोड़ने के उद्देश्य से 1.20 लाख करोड़ रुपये की कनेक्टिविटी परियोजना है और हम राज्य सरकार, विभिन्न संगठनों, भारतीय सेना के साथ इस पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अरुणाचल प्रदेश में थलसेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश, दोनों पायलटों की जान गई

दूसरी ओर, एनएफ रेलवे ने रेलटेल के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं, ताकि इन्ट्रूजन डिटेक्शन सिस्टम (आईडीएस) को इंस्टॉल किया जा सके। उन्होंने कहा, जंगली हाथियों को ट्रेनों की चपेट में आने से बचाने के लिए हमने आईडीएस नामक एक नया सिस्टम विकसित किया है। एनएफ रेलवे ने इसके लिए ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) का इस्तेमाल करके एआई-आधारित सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा, हमने इसे लुमडिंग डिविजन और अलीपुर डिवीजन में पेश किया है। यह पिछले कुछ महीनों से सफलतापूर्वक काम कर रहा है। इसे बड़े बड़े पैमाने पर लागू करने के लिए हमने रेलटेल के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed