फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways: Now it will not be easy to use VIP quota in trains

Indian Railways: अब ट्रेनों में VIP कोटा लगाना नहीं होगा आसान, धांधली रोकने के लिए रेलवे ने उठाया ये कदम

Thu, 07 Sep 2023 04:41 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 07 Sep 2023 04:41 PM IST
विज्ञापन
सार
Indian Railways: रेलवे से जुड़े लोगों का कहना है कि सफर के दौरान जिस सीट पर कोटा (HO) लगा है, उस सीट पर बैठे यात्री का मोबाइल नंबर, नाम, पीएनआर नंबर, सीट नंबर, कहां से कहां तक जाना है, के साथ ही कोटा लगाने वाले अधिकारी के बीच यात्री का संबंध की जानकारी देनी होगी...
loader
Indian Railways: Now it will not be easy to use VIP quota in trains
indian Railways - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार

देश में गणेश चतुर्थी से त्योहारों के मौसम की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने वाली है। ट्रेनों में सफर करने वाले लोगों को कंफर्म टिकट मिल सके, इसके लिए रेलवे अब कई अहम कदम उठाने जा रहा है। ट्रेन के वेटिंग टिकट को कन्फर्म कराने के लिए रेलवे के अधिकारी और सांसद का कोटा (HO) लगवाने की आड़ में चल रहे खेल से अब पर्दा उठेगा। क्योंकि रेलवे के दिल्ली डिवीजन ने इसके लिए बकायदा निर्देश जारी किया है। उत्तर रेलवे ने कहा, कोटा लगाने वाले अफसर और यात्री के बीच संबंध की जानकारी के लिए अब एक फॉर्म भरना अनिवार्य होगा।

जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली से चलने वाली ज्यादातर ट्रेनों की सीटें त्योहारों के दौरान फुल होती हैं। कई यात्री कंफर्म टिकट के लिए स्टेशन के चक्कर काटते रहते हैं। इसका फायदा उठाकर दलाल उन्हें अपने जाल में फंसा लेते हैं और मनमाना पैसा ऐंठते हैं। इसके बाद वह रेलवे के अधिकारियों से सांठगांठ या फिर सांसद के नाम के गलत दस्तावेज लगाकर कोटा लगवा लेते हैं।

अब इसकी सच्चाई जानने के लिए रेलवे ने यह अभियान शुरू किया है। इसके लिए सभी डिविजन को निर्देश दिए गए हैं कि वह चलती ट्रेन में कोटे से कन्फर्म सीट पर सफर करने वाले यात्री से पूछताछ करेंगे, ताकि यह साफ हो जाए कि कहीं कोटा लगवाने के पीछे पैसे का लेनदेन तो नहीं है। साथ ही जांच किए गए यात्रियों की डिटेल और फॉर्म की रिपोर्ट हर रोज डिविजन ऑफिस को भेजने की बात कही गई है।

रेलवे से जुड़े लोगों का कहना है कि सफर के दौरान जिस सीट पर कोटा (HO) लगा है, उस सीट पर बैठे यात्री का मोबाइल नंबर, नाम, पीएनआर नंबर, सीट नंबर, कहां से कहां तक जाना है, के साथ ही कोटा लगाने वाले अधिकारी के बीच यात्री का संबंध की जानकारी देनी होगी। इसके अलावा यात्री के आईडी कार्ड का सत्यापन करने के बाद एक फॉर्म भरवाया जा रहा है। हालांकि यह अभियान कई दिनों से ट्रेनों में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed