फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways News Relief to long distance passengers Booking allow for traveling in unreserved coaches of mail and express trains

लंबी दूरी के मुसाफिरों को राहत: मेल और एक्सप्रेस ट्रेन के अनारक्षित कोच में सफर के लिए करनी होगी बुकिंग

Sun, 14 Nov 2021 06:48 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। 
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।  Published by: देव कश्यप Updated Sun, 14 Nov 2021 06:48 AM IST
सार

स्पेशल ट्रेन का किराया आगामी कुछ दिनों में जरूर कम हो जाएगा। लेकिन पहले की तरह ट्रेनों में वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली यात्रा किराए में छूट नहीं मिलेगी। इसी तरह अन्य तरह के विशेष श्रेणी वाली छूट को भी बहाल नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
Indian Railways News Relief to long distance passengers Booking allow for traveling in unreserved coaches of mail and express trains
भारतीय रेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना संक्रमण कम होता देख रेलवे ने ट्रेनों का फिर से सामान्य परिचालन बहाल करने का निर्णय ले लिया है। हालांकि इसका फायदा दैनिक यात्रियों को फिलहाल मिलता नहीं दिख रहा। लोकल यानी अनारक्षित ट्रेनों की संख्या अभी नहीं बढ़ाई गई है। महामारी के दौर में अभी जो अनारक्षित ट्रेनें चल रही हैं, वही चलती रहेंगी। लिहाजा दैनिक यात्रियों को कम ट्रेनों से ही काम चलाना पड़ेगा। साथ ही मेल व एक्सप्रेस ट्रेन के अनारक्षित कोच में सफर करने के लिए सीट की बुकिंग करनी होगी और एक्सप्रेस ट्रेन का शुल्क देना होगा।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार कोविड प्रोटोकॉल को देखते हुए अनारक्षित ट्रेनों पर कोई फैसला नहीं हुआ है। रेल मंत्रालय के सर्कुलर में स्पेशल ट्रेनों में बदलाव कर सामान्य श्रेणी में किया गया है। सेंटर फॉर रेलवे इंफोर्मेशन सिस्टम (क्रिस) सॉफ्टवेयर अपडेट करने में जुटा है।  
विज्ञापन


फिलहाल नहीं मिलेंगी यात्रियों को कई सुविधाएं
स्पेशल ट्रेन का किराया आगामी कुछ दिनों में जरूर कम हो जाएगा। लेकिन पहले की तरह ट्रेनों में वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली यात्रा किराए में छूट नहीं मिलेगी। इसी तरह अन्य तरह के विशेष श्रेणी वाली छूट को भी बहाल नहीं किया जाएगा। इतना ही नहीं पेंट्री कार की सुविधा भी बहाल नहीं की गई है। लिहाजा ट्रेन में पकाया गया खाना यात्रियों को नहीं मिलेगा। ट्रेनों के नियमित परिचालन के बावजूद राजधानी, शताब्दी सरीखी प्रीमियम ट्रेनों में भी पेंट्री की सुविधा नहीं होगी और कोरोना काल वाली स्थिति बहाल रहेगी। ताजा खाना की जगह रेडी टू इट मिल लोगों को मिलेगा। सफर करने वालों को ऑनलाइन खाना बुक करना होगा। डिस्पोजेबल चादर व कंबल के लिए 300 रुपये अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दैनिक यात्रियों की समस्या बरकरार
दैनिक यात्री संघ का कहना है कि कोविड संक्रमण का प्रकोप कम हो रहा है। रेलवे को दैनिक यात्रियों की परेशानी को देखते हुए पैसेंजर ट्रेनों को भी पटरी पर उतारना चाहिए। मेल व एक्सप्रेस ट्रेन में 10 किलोमीटर के यात्रा के लिए 30 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। इतना ही नहीं सीजन एंड मंथली पास (एमएसटी) का उपयोग कर दैनिक यात्री सफर नहीं कर पा रहे हैं। महामारी के दौर में गिनती की जो अनारक्षित ट्रेनें चल रही हैं, वहीं चलेंगी। 200 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करने वाली पैसेंजर ट्रेनें भी एक्सप्रेस के तौर पर ही चलेंगी। इनमें रिजर्वेशन कराना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed