फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways New Vande Bharat Express Broke The Record of Bullet Train

Vande Bharat Express: वंदे भारत एक्सप्रेस ने तोड़ा 'बुलेट' ट्रेन का रिकॉर्ड, स्पीड जान हैरान रह जाएंगे आप

Sat, 10 Sep 2022 01:23 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 10 Sep 2022 01:23 PM IST
सार

Vande Bharat Express Train Speed: देश की  तीसरी और नई वंदे भारत एक्सप्रेस ने ट्रायल रन के दौरान वह कमाल किया जिसने बुलेट ट्रेन का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

विज्ञापन
Indian Railways New Vande Bharat Express Broke The Record of Bullet Train
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत में बुलेट ट्रेन का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों के लिए भारतीय रेलवे ने अच्छी खबर लाई है। दरअसल, देश की  तीसरी और नई वंदे भारत एक्सप्रेस ने ट्रायल रन के दौरान वह कमाल किया जिसने बुलेट ट्रेन का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वंदे भारत ट्रेन ने महज 52 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की गति तक की रफ्तार पाकर सभी को हैरान कर दिया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी है। 

विज्ञापन


बुलेट ट्रेन को इस रफ्तार को पकड़ने में 54.6 सेकेंड लगता है: रेल मंत्री
ट्रायल रन के परिणामों की घोषणा करते हुए रेल मंत्री वैष्णव ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन का तीसरा ट्रायल गुरुवार को पूरा हो गया। इसने 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 52 सेकेंड में पूरी कर ली, जबकि बुलेट ट्रेन इस रफ्तार को हासिल करने में 54. 6 सेकेंड का समय लेती है। इस नई ट्रेन की अधिकतम गति 180 किमी प्रति घंटा है। पुराने वंदे भारत की अधिकतम गति 160 किमी प्रति घंटे है।
विज्ञापन


आरामदायक यात्रा के लिए इस ट्रेन में कई विशेषताएं
रेल मंत्री ने कहा कि आरामदायक यात्रा के लिए इस ट्रेन में कई विशेषताएं हैं। गुणवत्ता और सवारी सूचकांक में सुधार हुआ है। इन मापदंडों पर ट्रेन का स्कोर 3. 2 है जबकि विश्व स्तर पर सर्वश्रेष्ठ स्कोर 2. 9 है।  न्यू वंदे भारत में 32 इंच के एलसीडी टीवी भी होंगे जो पहले के वर्जन में 24 इंच के थे। ट्रैक्शन मोटर की धूल रहित स्वच्छ वायु कूलिंग के साथ 15 प्रतिशत अधिक ऊर्जा यात्रा को और अधिक आरामदायक बना देंगे। वंदे भारत एक्सप्रेस के नए डिजाइन में वायु शोधन के लिए फोटो-कैटेलिटिक अल्ट्रा वायलेट एयर प्यूरीफिकेशन सिस्टम लगाया गया है। नई ट्रेन में यात्रियों की अधिक सुविधा होगी। इसमें तीन घंटे का बैटरी बैकअप होगा, जिसका वजन 430 टन से घटाकर 290 टन किया जाएगा। राइड इंडेक्स, राइडिंग कम्फर्ट का संकेत है, इसे बढ़ाकर 3.2 कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed