फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways: Many trains cancelled due to protest against Agneepath scheme, know how the passengers can get their refund

Indian Railways: अग्निपथ योजना के विरोध में कई ट्रेनें हो रहीं हैं रद्द, यात्री इस तरह से पाएं अपना रिफंड

Mon, 20 Jun 2022 04:39 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 20 Jun 2022 04:39 PM IST
सार

अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में प्रदर्शन के कारण सोमवार को 500 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। रेलवे ने एक बयान में कहा कि प्रदर्शन की वजह से 539 ट्रेनें प्रभावित हुईं। 529 ट्रेनें रद्द कर दी गईं, जिनमें 181 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें और 348 यात्री ट्रेनें शामिल हैं...

विज्ञापन
Indian Railways: Many trains cancelled due to protest against Agneepath scheme, know how the passengers can get their refund
अग्निपथ स्कीम के विरोध में ट्रेन को लगाई आग - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

सेना में नई भर्ती योजना अग्निपथ को लेकर देश कई हिस्सों में छात्रों का प्रदर्शन जारी है। इस आंदोलन का असर सबसे ज्यादा रेलवे सेवाओं पर नजर आ रहा है। आंदोलनकारी छात्रों ने कई राज्यों में रेल पटरियों को नुकसान पहुंचाया है, तो वहीं कई स्टेशनों में तोड़फोड़ की भी खबर सामने आईं हैं। इसके अलावा ट्रेन को आग लगाने जैसी घटनाएं भी हुई हैं। इस उग्र प्रदर्शन के कारण बीते तीन से चार दिनों से भारतीय रेलवे को कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। ट्रेन कैंसिल होने के बाद कई यात्री रिफंड को लेकर परेशान हैं। आईए जानते है कि यात्री कैसे अपना रिफंड ले सकते हैं...

विज्ञापन


अगर किसी यात्री ने टिकट बुकिंग ऑनलाइन की है, तो रिफंड के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। टिकट का रिफंड अपने आप उन्हें मिल जाएगा। ऐसे में आपको टीडीआर (टिकट जमा रसीद) दाखिल करने की जरूरत नहीं होगी। यह पैसा सीधे आपके खाते में जमा हो जाएगा। अगर ट्रेन तीन घंटे से ज्यादा लेट हो जाती है या किसी वजह से ट्रेन कैंसिल हो जाती है, तो भी ट्रेन टिकट के पैसे का रिफंड आसानी से मिल जाएगा। वहीं अगर ट्रेन रद्द नहीं हुई है और यात्री खुद टिकट कैंसल कराना चाहता है तो इसका रिफंड आईआरसीटीसी के नियमानुसार ही मिलेगा।

विज्ञापन

टीडीआर के लिए करना होगा ये काम

यदि टिकट को रेलवे काउंटर के जरिए बुक कराया गया है तो रद्द हुई ट्रेन टिकट का पैसा वापस पाने के लिए निकटतम टिकट काउंटर पर जाना होगा। वहां उन्हें पैसे वापस लेने के लिए टीडीआर दाखिल करना होगा। वहीं, यात्री हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके या आईआरसीटीसी की वेबसाइट या एप पर जाकर भी टिकट को रद्द करवाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


टीडीआर के लिए यात्रियों को सबसे पहले https://www.operations.irctc.co.in/ctcan/SystemTktCanLogin.jsf पर क्लिक करना होगा। इसके बाद इसमें अपना पीएनआर नंबर, ट्रेन नंबर, कैप्चा कोड डालना होगा। यहां रुल्स पर टिक करना होगा। फिर यहां दिए गए फॉर्म भरते समय आपके द्वारा दिए गए नंबर पर एक ओटीपी आएगा। इसमें पीएनआर की पूरी जानकारी दिखाई देगी, फिर रिफंड विकल्प पर क्लिक करें। आखिर में बैंक डिटेल देने के बाद आपको पैसे वापस मिल जाएंगे।

500 से अधिक ट्रेनें रद्द

अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में प्रदर्शन के कारण सोमवार को 500 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। रेलवे ने एक बयान में कहा कि प्रदर्शन की वजह से 539 ट्रेनें प्रभावित हुईं। 529 ट्रेनें रद्द कर दी गईं, जिनमें 181 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें और 348 यात्री ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे ने चार मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को भी आंशिक रूप से रद्द कर दिया है। इतनी बड़ी तादाद में ट्रेनों के रद्द होने से यात्री काफी परेशान हैं।



रेलवे ने बताया कि विरोध के मद्देनजर दिल्ली को जाने वाली 71 ट्रेनों को भी आज के लिए रद्द कर दिया गया है। पश्चिम रेलवे जोन की ट्रेन सेवाएं कल भी प्रभावित रहीं। केंद्र की नई अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में सोमवार को कई राज्यों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और अन्य राज्यों सहित राज्यों ने पिछले सप्ताह हुई व्यापक हिंसा को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई गई है, क्योंकि बड़ी संख्या में लोग केंद्र के फैसले का विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed