फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways made a plan to stop stone pelting on Vande Bharat Express

Vande Bharat Express: वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव रोकने के लिए रेलवे ने बनाया ये प्लान, काम करेगी ये टीम

Tue, 10 Jan 2023 06:40 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 10 Jan 2023 06:40 PM IST
सार

Vande Bharat Express: भारतीय ट्रेन के आधुनिकीकरण के लिहाज से देशभर में कई वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही हैं। यह ट्रेन सेमी स्पीड की एक्सप्रेस ट्रेनें हैं। लेकिन इन ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। लगभग हर रोज कहीं न कहीं से ट्रेन पर पथराव की सूचना आती है...

विज्ञापन
Indian Railways made a plan to stop stone pelting on Vande Bharat Express
Vande Bharat Express - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

आए दिन वंदे भारत एक्सप्रेस पर हो रही पत्थरबाजी की घटनाओं को रोकने के लिए भारतीय रेलवे ने नया प्लान तैयार किया हैं। रेलवे अब इन ट्रेनों के रूट पर पड़ने वाले गांवों के लोगों को जागरूक करने का काम भी करेगी। दरअसल, वंदे भारत पर कई बार पत्थरबाजी की घटनाएं हो चुकी हैं। रेलवे ने इसके लिए मंडल स्तर पर जागरूक करने के लिए रेलवे कर्मचारियों की टीम बनाने जा रही है।

विज्ञापन

भारतीय ट्रेन के आधुनिकीकरण के लिहाज से देशभर में कई वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही हैं। यह ट्रेन सेमी स्पीड की एक्सप्रेस ट्रेनें हैं। लेकिन इन ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। लगभग हर रोज कहीं न कहीं से ट्रेन पर पथराव की सूचना आती है। बीते रविवार को भी न्यू जलपाईगुड़ी से हावड़ा जाने वाली वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया गया। ट्रेन बिहार के बारसोई इलाके में थी कि तभी ट्रेन पर पथराव कर दिया गया। हालांकि इस पत्थरबाजी में ट्रेन या किसी यात्री को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहीं इससे पहले पश्चिम बंगाल के हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच हाल में शुरू की गई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाजी करने के आरोप में पुलिस ने बिहार के किशनगंज से तीन नाबालिग लड़कों को पकड़ा था।  

विज्ञापन

ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटना को देखते हुए रेलवे मंत्रालय ने गांवों के लोगों को जागरूक करने का फैसला लिया है। इसमें खासकर युवाओं और बच्चों को जागरूक किया जाएगा। क्योंकि ये ही लोग इस तरह की घटनाओं का अंजाम देते है। रेलवे की टीम इन्हें समझाएगी कि इस तरह की घटनाओं से राष्ट्र की संपत्ति का नुकसान होता है। इससे देश का नुकसान होता है। रेलवे मंत्रालय के अनुसार इस तरह का अभियान जल्द ही शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही हफ्ते में वंदे भारत ट्रेन पर तीन बार पथराव की घटना सामने आ चुकी हैं। इससे पूर्व दो जनवरी को मालदा में और तीन जनवरी को फांसीदेवा के पास वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया गया था। तीन जनवरी को हुई पत्थरबाजी के मामले में पुलिस ने तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया था। तीन जनवरी को हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत ट्रेन पर किशनगंज में पत्थरबाजी हुई थी। बीते 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने हावड़ा एनजेपी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed