फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian railways is planning to introduce sleeper coach in Vande Bharat train

Vande Bharat Train: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन इस स्पीड से दौड़ेगी ट्रैक पर, रेलवे का ये है प्लान

Fri, 27 Jan 2023 03:55 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 27 Jan 2023 03:55 PM IST
सार

Vande Bharat Train: हाल ही में भारतीय रेलवे ने 400 नई वंदे भारत ट्रेनों के लिए टेंडर जारी किया है। इस ट्रेन को बनाने में 4 बड़ी घरेलू और विदेशी कंपनियों ने रुचि जताई है। इन ट्रेनों में से पहली 200 वंदे भारत ट्रेनों को चेयर कार बनाया जाएगा...

विज्ञापन
Indian railways is planning to introduce sleeper coach in Vande Bharat train
Vande Bharat train - फोटो : iStock

विस्तार

देशभर में वंदे भारत ट्रेन का नेटवर्क बढ़ाने का काम तेजी से चल रहा है। अब तक देश को आठ वंदे भारत एक्सप्रेस मिल चुकी हैं। जल्द ही देश में नौंवी वंदे भारत ट्रेन शुरू होने जा रही है। हालांकि, अभी इन वंदे भारत ट्रेनों में सिर्फ चेयर कार की व्यवस्था है लेकिन अब रेलवे वंदे भारत ट्रेन में स्लीपर कोच की शुरुआत करने का प्लान कर रहा है। स्लीपर कोच वाली वंदे भारत ट्रेनों को 220 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ने के हिसाब से तैयार किया जा रहा है। हालांकि, एलुमिनियम का प्रयोग कर बनाए जा रहे ये स्लीपर कोच 200 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेंगे।

विज्ञापन

फिलहाल देश में देश में अब तक जिन वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है, वे सभी ट्रेनें चेयर कार हैं। इन ट्रेनों में यात्री सिर्फ बैठकर यात्रा कर सकते हैं। आने वाले दिनों में अब रेलवे इसका स्लीपर वर्जन पटरी पर लाने की तैयारी कर रहा है। इससे यात्रियों को इस हाई स्पीड ट्रेन में सफ़र करने में ज्यादा सुविधा होगी। सूत्रों के अनुसार, वंदे भारत ट्रेनों का चेयर कार वर्जन धीरे-धीरे शताब्दी एक्सप्रेस की जगह लेगा। जबकि इसका स्लीपर वर्जन राजधानी एक्सप्रेस की जगह लेने के लिए ट्रैक पर आएगा।

विज्ञापन

400 नई वंदे भारत ट्रेनों के टेंडर हुआ जारी

हाल ही में भारतीय रेलवे ने 400 नई वंदे भारत ट्रेनों के लिए टेंडर जारी किया है। इस ट्रेन को बनाने में 4 बड़ी घरेलू और विदेशी कंपनियों ने रुचि जताई है। इन ट्रेनों में से पहली 200 वंदे भारत ट्रेनों को चेयर कार बनाया जाएगा। इन ट्रेनों को 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के लिए डिजाइन किया जाएगा। लेकिन ट्रैक पर सुरक्षा को देखते हुए इन्हें 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जाएगा। जबकि 200 ट्रेनें स्लीपर कोच के साथ तैयार की जाएंगी। एलुमिनियम से बनी इन ट्रेनों को 220 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के लिए डिजाइन किया जाएगा। लेकिन ट्रैक पर इनकी रफ़्तार अधिकतम 200 किमी प्रति घंटा होगी। ये सभी 400 ट्रेनें अगले दो सालों में बनकर तैयार हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी कहां-कहां चल रही है वंदे भारत

अब तक देश में आठ वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही हैं। ये नागपुर-बिलासपुर, दिल्ली-वाराणसी, दिल्ली-कटड़ा, दिल्ली-ऊना, गांधीनगर-मुंबई, चेन्नई-मैसूर, हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी और सिकंदराबाद-विशाखापट्टनम रूट पर चल रही हैं। देश की नौवीं वंदे भारत एक्सप्रेस हावड़ा से ओडिशा के पुरी के बीच चलाई जा सकती है। वंदे भारत एक्सप्रेस को ‘मेक-इन-इंडिया’ पहल के तहत चेन्नई के पेरंबूर स्थित इंटीग्रल कोच फैक्टरी (आईसीएफ) में बनाया जा रहा है। रेलवे ने आईसीएफ को पायलट के तौर पर आठ कोच की वंदे भारत एक्सप्रेस बनाने को कहा है। भारतीय रेलवे की इस साल के अंत तक 75 वंदे भारत ट्रेन चलाने और अगले तीन वर्षों में 400 ट्रेन चलाने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed