फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways: IRCTC Introduces Redesigned Booking Portal, Seeks Passenger Feedback

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: IRCTC की नई बीटा वेबसाइट लॉन्च, बदला टिकट बुकिंग का अंदाज; हुए ये चार बड़े बदलाव

Wed, 15 Jul 2026 09:27 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Wed, 15 Jul 2026 09:27 PM IST
सार

आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट का लिंक मौजूदा वेबसाइट के होमपेज पर भी उपलब्ध कराया गया है। रेलवे ने बताया कि नई वेबसाइट को आसान नेविगेशन, बेहतर यूजर इंटरफेस और तेज टिकट बुकिंग को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

विज्ञापन
Indian Railways: IRCTC Introduces Redesigned Booking Portal, Seeks Passenger Feedback
आईआरसीटीसी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

 रेल मंत्री ने छात्रों से किया अपना वादा तय समय पर पूरा कर दिया है। यात्रियों को बेहतर टिकट बुकिंग अनुभव देने के लिए आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट का बीटा वर्जन बुधवार को लॉन्च कर दिया गया। नई वेबसाइट को यूजर्स के लिए ट्रायल के तौर पर उपलब्ध कराया गया है, ताकि यात्री इसके नए डिजाइन और सुविधाओं का अनुभव लेकर अपने सुझाव दे सकें।
विज्ञापन




आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट को यूजर एक्सपीरियंस बेहतर बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें आसान नेविगेशन, साफ-सुथरा इंटरफेस और टिकट बुकिंग प्रक्रिया को सरल बनाने पर जोर दिया गया है। वेबसाइट में किए गए सुधारों के सुझाव मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNIT) के छात्रों ने रेल मंत्री के साथ बातचीत के दौरान दिए थे।
विज्ञापन


आईआरसीटीसी वेबसाइट की शुरुआत साल 2002 में हुई थी और फिलहाल इस पर रोजाना औसतन करीब 14.5 लाख टिकट बुक होते हैं। नई वेबसाइट में चार बड़े बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
  • पहला बदलाव- कैप्चा और पॉप-अप से राहत:
अब अनावश्यक कैप्चा, पॉप-अप, फ्लैशिंग ग्राफिक्स और ध्यान भटकाने वाले एलिमेंट्स को हटाया गया है।
  • दूसरा बदलाव- सीट उपलब्धता की जानकारी:
यात्रियों को सभी श्रेणियों में सीट उपलब्धता एक ही जगह दिखाई देगी।
  • तीसरा बदलाव- तेज टिकट बुकिंग:
बुकिंग के दौरान जरूरी स्टेप्स की संख्या कम की गई है, जिससे चेकआउट प्रक्रिया तेज होगी।
  • चौथा बदलाव- दोबारा बुकिंग आसान:
यात्रियों के लिए सेव किए गए पैसेंजर डिटेल्स की सुविधा दी गई है, जिससे बार-बार जानकारी भरने की जरूरत नहीं होगी।

आईआरसीटीसी ने बताया कि बीटा वर्जन से मिलने वाले यूजर फीडबैक के आधार पर आगे और सुधार किए जाएंगे। आने वाले समय में नई वेबसाइट को नए पैसेंजर रिजर्वेशन इंजन से भी जोड़ा जाएगा।रेलवे पुराने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम को भी अपग्रेड कर रहा है। यह सिस्टम कई ट्रेन बुकिंग प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करता है और अपग्रेडेशन के दौरान इसे लगातार चालू रखना एक बड़ी चुनौती थी। नया रिजर्वेशन इंजन जल्द शुरू किया जाएगा। इसके बाद कुछ हफ्तों में आईआरसीटीसी का पूरी तरह नया पोर्टल यात्रियों के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed