फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways announces shut down of Passenger Reservation System for 6 hours in the night for next 7 days news and updates

रेलवे का एलान: अगले सात दिन तक रोजाना छह घंटे बंद रहेगा यात्री रिजर्वेशन सिस्टम, जानें क्या है वजह?

Sun, 14 Nov 2021 06:09 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 14 Nov 2021 06:09 PM IST
सार

रेल मंत्रालय ने रविवार को एलान किया है कि आगे यात्री सेवा को सामान्य करने के लिए यात्री रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) में कुछ बदलाव किए जाने हैं। इसके लिए अगले सात दिन तक आरक्षण प्रणाली रात में छह घंटे के लिए बंद रहेगी।

विज्ञापन
Indian Railways announces shut down of Passenger Reservation System for 6 hours in the night for next 7 days news and updates
Indian Railway - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रेल मंत्रालय ने रविवार को एलान किया है कि आगे यात्री सेवा को सामान्य करने के लिए यात्री रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) में कुछ बदलाव किए जाने हैं। इसके लिए अगले सात दिन तक आरक्षण प्रणाली रात में छह घंटे के लिए बंद रहेगी।  मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि रेल सेवा को चरणबद्ध तरीके से कोरोना के पहले के दौर में वापस लाया जाएगा और इसके लिए पीआरएस सिस्टम में कुछ बदलाव जरूरी हैं।

विज्ञापन


कब से कब तक बंद रहेगा रिजर्वेशन सिस्टम?
रेल मंत्रालय के मुताबिक, "पीआरएस सिस्टम का बंद होना 14 और 15 नवंबर की दरमियानी रात से शुरू होगा। यह 20-21 नवंबर की दरमियानी रात तक जारी रहेगा।"

क्या होगा रिजर्वेशन सिस्टम के बंद होने का समय?
ऊपर दी गई तारीखों में रिजर्वेशन सिस्टम हर रात छह घंटे बंद रहेगा। यात्री रात 11.30 बजे से लेकर सुबह 5.30 बजे तक न तो टिकट रिजर्वेशन करा पाएंगे और न ही तुरंत बुकिंग करा पाएंगे। इसके अलावा टिकट रद्द कराने और इंक्यावरी सेवाओं के साथ कई और सुविधाएं भी बंद रहेंगी। पीआरएस सेवाओं को छोड़कर बाकी सेवाएं बिना किसी रोक-टोक के जारी रहेंगी।
विज्ञापन


क्यों हो रहा है पीआरएस सिस्टम में बदलाव?
देशभर में चलने वाली ट्रेनें अब कोरोना संक्रमण से पहले की यथास्थिति में वापस लौट रही हैं। सभी ट्रेनों से स्पेशल का टैग हटा लिया गया है। इसका मतलब है कि अब सभी ट्रेनों के नंबर शून्य से शुरू होने के बजाय अपने पूर्ववर्ती नंबरों के अनुसार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से अब आरक्षित कोच में उन्हें ही यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी जिनका टिकट कन्फर्म होगा। वेटिंग टिकट से भी यात्रा की अनुमति नहीं होगी। कोविड प्रोटोकॉल की वजह से फिलहाल यात्रा के दौरान ट्रेन में कैटरिंग की व्यवस्था नहीं शुरू की जाएगी। यात्रियों को चादर और कंबल भी रेलवे की तरफ से उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed