फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways announce special trains for festive season in Bihar from Delhi

दिवाली और छठ के लिए रेलवे ने की विशेष तैयारी, बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की संख्या

Sun, 06 Oct 2019 02:55 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 06 Oct 2019 02:55 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways announce special trains for festive season in Bihar from Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे ने त्योहार विशेष रेलगाड़ियों की संख्या बढ़ा दी है। नई दिल्ली से बिहार के दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सहरसा, पटना, पूर्णिया, बरौनी, भागलपुर और कटिहार के लिए अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जा रही हैं। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी सहित कई और प्रमुख स्टेशनों के लिए विशेष रेलगाड़ियों की संख्या में इजाफा किया गया है। छठ और दिवाली के मौके पर भारी संख्या में लोग दिल्ली से अपने-अपने घर जाते हैं। इसी वजह से ट्रेनों में बहुत ज्यादा भीड़ हो जाती है। इसी के मद्देनजर रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन

आनंद विहार टर्मिनल-बरौनी स्पेशल

आनंद विहार टर्मिनल से 24 अक्तूबर से 31 अक्तूबर के बीच हर गुरुवार को भागलपुर के लिए विशेष ट्रेन 04002 चलाई जाएगी। नई दिल्ली से बरौनी के लिए हर मंगलवार और शुक्रवार को विशेष ट्रेन 04404 चलाई जाएगी। वहीं नई दिल्ली से दरभंगा के लिए हर शुक्रवार को विशेष ट्रेन 04405 चलेगी।

विज्ञापन

आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर स्पेशल

24 अक्तूबर से लेकर 31 अक्तूबर तक आनंद विहार टर्मिनल से भागलपुर के बीच भागलपुर स्पेशल 04002 ट्रेन गुरुवार को चलेगी। यह गाड़ी शाम के 6.35 पर आनंद विहार से चलेगी और अगले दिन शाम के 5.30 बजे भागलपुर पहुंचेगी। भागलपुर से यह ट्रेन शुक्रवार को 6.45 बजे चलेगी और अगले दिन शाम के 5.30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल

यह ट्रेन 18 अक्तूबर को नई दिल्ली से शाम के 7.25 बजे चलेगी और अगले दिन 7.15 बजे दरभंगा पहुंच जाएगी। यह एक साप्ताहिक ट्रेन है। वहीं 19 अक्टूबर को यह ट्रेन रात के 8.55 बजे दरभंगा से चलेगी और अगले दिन रात 10.10 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी।

नई दिल्ली-पटना जंक्शन सुविधा

यह ट्रेन 25, 28 और 31 अक्तूर को नई दिल्ली से दोपहर के 2.55 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 8.30 बजे पटना जंक्शन पहुंच जाएगी। वहीं अगले दिन यह ट्रेन पटना से दोपहर के 12 बजे चलेगी और शाम चार बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी।

नई दिल्ली पटना-जंक्शन स्पेशल

यह ट्रेन 26 अक्तूबर, 29 अक्तूबर और एक नवंबर को नई दिल्ली से दोपहर के 2.55 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 8.30 बजे पटना जंक्शन पहुंच जाएगी। वहीं अगले दिन यह ट्रेन पटना जंक्शन से दोपहर के 12 बजे चलेगी और शाम चार बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी।

नई दिल्ली-वाराणसी स्पेशल

यह एक साप्ताहिक ट्रेन है जो 19 अक्तूबर को नई दिल्ली से शाम के 3.30 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 7 बजे वाराणसी पहुंच जाएगी। इसके अगले दिन यह ट्रेन वाराणसी से सुबह के 9.50 बजे चलेगी और रात 1.45 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी।

दिल्ली-दरभंगा सुविधा

यह ट्रेन हफ्ते में दो दिन सोमवार और गुरुवार को सात अक्टूबर से लेकर चार नवंबर के बीच चलेगी। यह ट्रेन सुबह के 11 बजे पुरानी दिल्ली से चलेगी और अगले दिन सुबह 8.30 बजे दरभंगा पहुंच जाएगी। इसके अगले दिन यह ट्रेन दरभंगा से दोपहर के 12 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 12.40 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed