फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railway will use robot 'USTAAD' for safe journey

सुरक्षित सफर के लिए भारतीय रेलवे अब ‘उस्ताद’ रोबोट का लेगा सहारा

Thu, 27 Dec 2018 04:12 AM IST
अंकुर श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंकुर श्रीवास्तव Updated Thu, 27 Dec 2018 04:12 AM IST
विज्ञापन
Indian Railway will use robot 'USTAAD' for safe journey
उस्ताद रोबोट - फोटो : Google

सुरक्षित सफर कराने के लिए रेलवे अब ‘उस्ताद’ रोबोट का सहारा लेगा। रोबोट पटरी पर खड़ी ट्रेनों के निचले हिस्से की कमियों को उजागर करेगा। नागपुर रेल मंडल ने इस अति आधुनिक रोबोट को तैयार किया है, जो ट्रेनों का बेहतर तरीके से जांच करने में सक्षम होगा।

विज्ञापन


रेल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे तकनीक का सहारा ले रहा है। इस कड़ी में उसने अंडरगेयर सर्विलांस थ्रू ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस असिस्टेड ड्रायड (उस्ताद) रोबोट तैयार किया है। इसे रेलवे सुरक्षा के लिए बेहद बड़ा कदम बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


यह रोबोट जांच के दौरान कोच के नीचे लगे सभी नट बोल्ट समेत अन्य कलपुर्जों की बारीकी से जांच करेगा। इसके बाद वह कोच की कमियों को रेल कर्मियों को सटीक जानकारी मुहैया कराएगा। इसी आधार पर रेलकर्मी कोच की मरम्म्त कर सकेंगे। इस रोबोट में खास तरह के इंटेलिजेंस कैमरों का प्रयोग किया गया है। जो बारीक कमियों को भी बेहद आसानी से इंगित करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैमरे और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से वीडियोग्राफी के साथ ही फोटोग्राफ भी क्लिक कर सकेगा। रियल टाइम बेसिस पर वाई-फाई के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराएगा। हाई डेफिनेशन कैमरे की ममदद से अंधेरे में भी ये रोबोट कोच की कमियों को जांचने में सक्षम है। 


उल्लेखनीय है कि रेलवे के तकनीकी विशेषज्ञों को कोच के नीचे लेटकर जांच करनी पड़ती है। ट्रेन संचालन के पहले कोच की नियमित जांच होती है। राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों की जांच हर सफर के बाद की जाती है। कुछ ट्रेनों की जांच पूरा चक्कर लगाने पर होती है। रेलवे की यह नई तकनीक ट्रेनों की जांच में मददगार और समय बचाने वाला होगा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed