फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian railway train caught fire in passenger train in vishakhapattanam news updates

Fire In Train: विशाखापट्टनम स्टेशन पर खड़ी कोरबा एक्सप्रेस के तीन डिब्बों में लगी आग, तिरुमाला जा रही थी ट्रेन

Sun, 04 Aug 2024 11:58 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 04 Aug 2024 11:58 AM IST
सार

आग लगने के पीछे का कारण जानने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया गया है। फोरेंसिक साक्ष्यों की जांच करने के बाद ही दुर्घटना के पीछे के वास्तविक कारण के बारे में पता चल पाएगा।

विज्ञापन
indian railway train caught fire in passenger train in vishakhapattanam news updates
ट्रेन में आग - फोटो : ANI

विस्तार

विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन के खाली डिब्बे में आग लगी। इसे तुरंत बुझा दिया गया। घटना सुबह करीब 10 बजे हुई। रेलवे ने बताया कि इससे कोई अन्य डिब्बा प्रभावित नहीं हुआ। विशाखापट्टनम के पुलिस आयुक्त शंका ब्रत बागची ने बताया कि सुबह 7:30 बजे वाइजैग रेलवे स्टेशन पर खड़ी तिरुमाला एक्सप्रेस की चार बोगियों में आग लग गई। उस समय उन बोगियों में कोई यात्री नहीं था, इसलिए किसी की जान नहीं गई और कोई घायल नहीं हुआ। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्थानीय अग्निशमन सेवा अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की। हम FIR दर्ज कर रहे हैं। आग लगने के पीछे का कारण जानने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया गया है। फोरेंसिक साक्ष्यों की जांच करने के बाद ही वे दुर्घटना के पीछे के वास्तविक कारण के बारे में पता चल पाएगा।
विज्ञापन


वाल्टेयर डिवीजन के डीआरएम सौरभ प्रसाद ने कहा कि इस खाली रेक को रखरखाव के लिए कोचिंग डिपो जाना था। इसे यहां प्लेटफॉर्म पर खड़ा किया गया था और सुबह 9:20 बजे प्लेटफॉर्म पर गश्त कर रहे आरपीएफ कर्मचारियों ने थोड़ा धुआं देखा। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड और स्टेशन पर मौजूद कर्मचारियों को सूचित किया। वे भी आग बुझाने के लिए अतिरिक्त बल के रूप में आए। सुबह 11:10 बजे आग बुझा दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रोटोकॉल के अनुसार दो बगल के कोचों को छोड़कर बाकी रेक को तुरंत कोचिंग डिपो में ले जाया गया। जैसे ही हमें एपी फायर डिपार्टमेंट से मंजूरी मिली, इस विशेष बी7 कोच के बगल के कोचों को भी खाली कर दिया गया और कोचिंग डिपो ले जाया गया। हम इस बारे में विस्तृत जांच और पूछताछ करेंगे कि बी7 कोच में ऐसा क्या हुआ जिसके कारण यह हुआ?
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed