फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways News: Indian Railway starts End to End luggage service at Ahmedabad Railway Station

Indian Railway: भारतीय रेलवे ने शुरू की नई सुविधा, अब घर से सीधे ट्रेन की बर्थ पर पहुंचेगा सामान

Thu, 28 Jan 2021 06:14 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 28 Jan 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways News: Indian Railway starts End to End luggage service at Ahmedabad Railway Station
अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई सेवा - फोटो : एएनआई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के मार्ग पर भारतीय रेलवे मजबूती के साथ कदम बढ़ा रहा है। रेलवे ने यात्रियों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है, जिसके माध्यम से लोगों को रेलवे स्टेशन तक अपना सामान ढोने से निजात मिल जाएगी। 

विज्ञापन


बता दें कि रेलवे अपने यात्रियों के लिए ऐसी सेवा लेकर आया है जिसके तहत आपका सामान घर से सीधे ट्रेन की बर्थ तक पहुंचाया जाएगा। भारतीय रेलवे की इस सेवा को एंड टू एंड लगेज सर्विस (End to End Luggage Service) दिया गया है। 
विज्ञापन


अहमदाबाद में इसकी शुरुआत हो चुकी है। पश्चिमी रेलवे के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया। इसमें लिखा गया, 'पश्चिमी रेलवे ने अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर बुकबैगेजडॉटकॉम द्वारा एंड टू एंड लगेज/पार्सल सेवा की शुरुआत की।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उम्मीद की जा रही है कि अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी यह सेवा जल्द उपलब्ध हो जाएगी। इस सेवा के आने से उन लोगों को सहूलियत होगी, जो यात्रा के दौरान अधिक सामान लेकर चलते हैं। इसका शुल्क सामान के आकार और वजन पर निर्भर करेगा।

अगले महीने से ई-खानपान सेवा फिर से शुरू करेगा आईआरसीटीसी

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) अगले महीने से अपनी ई-खानपान सेवाओं को फिर से शुरू करेगा, जो यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की बात है। कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण 22 मार्च, 2020 को ई-खानपान सेवाओं को स्थगित कर दिया गया था।

भारतीय रेलवे की खानपान व्यवस्था, पर्यटन और ऑनलाइन टिकट संबंधी गतिविधियों का कार्यभार संभालने वाली आईआरसीटीसी विशेष रेलगाड़ियों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए ई-खानपान सेवाओं को फिर से शुरू करने जा रहा है।

इस संबंध में आईआरसीटीसी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि रेल मंत्रालय की अनुमति मिलने के बाद आईआरसीटीसी फरवरी से चरणबद्ध तरीके से ई-खानपान सेवाओं को फिर से शुरू करने के लिए तैयार है। शुरू में लगभग 250 रेलगाड़ियों के लिए लगभग 30 रेलवे स्टेशनों पर सेवाएं शुरू की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed